आरआरआर, बाहुबली, पुष्पा द राइज और केजीएफ 2 जैसी पैन इंडिया फिल्में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने नाम का डंका बजवा चुकी हैं। ऐसे में साउथ सिनेमा का कद अब काफी ज्यादा बढ़ गया है और इसी वजह से कई बॉलीवुड स्टार्स भी साउथ इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख कर लिया है और अब इस कड़ी में बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी शुमार हो गया है।

जी हां शिल्पा शेट्टी के हाथ एक कन्नड़ फिल्म लग गई है और वो जल्द ही इस फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाली हैं। हालांकि, ये एक्ट्रेस का कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं है। इससे पहले भी वह कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म ‘केडी द डेविल’ में नजर आएंगी।

सबसे खास बात ये है कि मेकर्स ने इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ से अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस बेहद ही दमदार अवतार में दिखेंगी। जिसकी झलक उनके फर्स्ट लुक में ही साफ देखने के मिल रही है।
पोस्टर में शिल्पा शेट्टी पोलका डॉट की व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। काला चश्मा लगाकर और हाथ में पर्स थामे उनका स्वैग देखते बन रहा है।पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गुडी पर्व, चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। नई शुरुआत के इस खास दिन पर मैं आपसे ये शेयर करते हुए बेहद खुश हूं कि मैं फिल्म ‘केडी द डेविल’ में सत्यवती का रोल अदा करती नजर आऊंगी।’

बता दें कि यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इसमें शिल्पा अहम रोल करती नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम सत्यवती है। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और वो लगातार उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह! क्या न्यूज मिली है।’ तो एक अन्य यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘कन्नड़ इंडस्ट्री में स्वागत है।’


Download Android App
Download iOS App



