बॉलीवुड की योगा
गर्ल शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म निकम्मा को लेकर चर्चा में बनी
हुई हैं। शिल्पा अपनी फिल्म का प्रमोशन काफी जबरदस्त तरीके से कर रही हैं। निकम्मा
की पूरी टीम के साथ मिलकर अभिनेत्री हर
जगह मूवी को प्रमोट कर रही है ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉस मिले।
मूवी के प्रमोशन के
दौरान हाल ही में इंटरव्यू में शिल्पा ने एक बहुत बड़े राज से पर्दा उठाया है।
जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। इस दौरान दो बच्चों का मां शिल्पा शेट्टी ने
उस एक्टर के नाम का खुलासा किया जिन पर इन दिनों उनका क्रश है।
दरअसल, शिल्पा ने
इंटरव्यू के दौरान एक रैपिड-फायर
राउंड खेलते हुए कई दिलचस्प बातें बताई। इसी बीच अभिनेत्री से पूछा गया कि वो इस
समय बॉलीवुड में किसे पसंद कर रही हैं। इस सवाल पर शिल्पा ने कार्तिक आर्यन का नाम
लिया।
हालांकि इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि शिल्पा को इस वक्त कार्तिक आर्यन
पसंद है क्योंकि इस समय हर की पहली पसंद हर कोई है तो सिर्फ कार्तिक हैं। एक्टर
अपनी एक्टिंग के साथ अपने गुड लुक्स से भी अपनी फीमेल फैंस को दिल जीत लेते हैं।
कार्तिक की हालिया रिलीज भूल भुलैया 2 का रिलीज के इतने टाइम बाद भी
सिनेमाघरों में जादू बरकरार है। फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम किए जा रही
है। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कियारा आडवाणी थी। दोनों की केमिस्ट्री को
फैंस ने खूब प्यार दिया।
शिल्पा की फिल्म ‘निकम्मा‘ की बात करें तो इस फिल्म में शिल्पा के अलावा
एक्टर अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया लीड रोल में हैं। फिल्म में शिल्पा एक सुपरवुमन
का रोल प्ले करती नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए शर्ली अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा
रही है।


Download Android App
Download iOS App








