दूसरी बार मां बनने की ख़ुशी के साथ शिल्पा शेट्टी ने दिया बयान – ‘पांच साल से कर रहे थे कोशिश’

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में दूसरी बार मां बनी है। शिल्पा और राज कुंद्रा ने सेरोगेसी के जरिये नन्ही बच्ची के माता पिता बनने का सुख प्राप्त किया है। शिल्पा ने जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज की ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में दूसरी बार मां बनी है।  शिल्पा और राज कुंद्रा ने सेरोगेसी के जरिये नन्ही बच्ची के माता पिता बनने का सुख प्राप्त किया है। शिल्पा ने जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज की ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। 
शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर, दूसरी बार मां बनने की ख़ुशी बयान की। इस तस्वीर में शिल्पा उंगली से अपनी बच्ची का हाथ थामे नजर आ रही है। बता दें इस बच्ची का जन्म बीते 15 फरवरी को हुआ है और शिल्पा ने  21 फरवरी को पोस्ट शेयर कर इस बात का किया है। 
 शिल्पा ने मां बनने के बाद मीडिया से बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वो कब से दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही थी। अपने बिजी शेड्यूल से कैसे शिल्पा ने वक्त निकाल कर दूसरा बच्चा प्लान किया, ये भी अपने आप में काफी दिलचस्प है। 
शिल्पा ने अपने बयान में कहा –  हम लोग पिछले पांच सालों से दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे। इसी बीच मैंने फिल्म निकम्मा साइन की और फिल्म हंगामा के लिए डेट्स फाइनल की। जैसे ही उन्हें पता लगा की फरवरी के दौरान मैं और राज एक बार फिर माता पिता बनने जा रहे है , मैंने सभी काम फरवरी से पहले खत्म किये। 
शिल्पा ने अपनी टीम और मैनेजर को भी शुक्रिया करते हुए कहा – उनकी वजह से ही ये सब इतने बेहतर तरीके से हो पाया। बच्ची को समय देने के लिए उन्हें लम्बी छुट्टी की जरुरत थी और उनकी टीम ने सब सेटल किया , ताकि वो बच्ची के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त ले सके। 

View this post on Instagram

||Om Shri Ganeshaya Namah|| Our prayers have been answered with a miracle… With gratitude in our hearts, we are thrilled to announce the arrival of our little Angel, ???????? ?????? ??????? Born: February 15, 2020 Junior SSK in the house? ‘Sa’ in Sanskrit is “to have”, and ‘Misha’ in Russian stands for “someone like God”. You personify this name – our Goddess Laxmi, and complete our family. ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ~ Please bestow our angel with all your love and blessings??❤ ~ Ecstatic parents: Raj and Shilpa Shetty Kundra Overjoyed brother: Viaan-Raj Kundra . . . . . . . . . #SamishaShettyKundra ? #gratitude #blessed #MahaShivratri #daughter #family #love

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

बता दें , शिल्पा और राज कुंद्रा ने अपनी बच्ची का नाम समीशा रखा है। शिल्पा ने अपने पोस्ट में बच्ची के नाम का मतलब भी बताया है और  अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा – ‘ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा।

Ujjwal Jain