बॉलीवुड एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग में
कोई असर देखने को नहीं मिलता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह
अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और फिटनेस वीडियो शेयर
करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज को देखने के लिए काफी बेताब
रहते है। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने आज सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिसे
देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
शिल्पा ने अपने
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है जो पूरी तरह ब्लैक है। अपनी इस पोस्ट के
साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘सब एक जैसी चीजों से बोर हो गई हूं। सब एक जैसा
दिखता है। सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं जब तक की एक नया अवतार नहीं ढूंढ लेती।‘ शिल्पा की इस पोस्ट के बाद
उनके फैंस काफी निराश हो गए है।
एक्ट्रेस ने अपनी
पोस्ट से साफ कर दिया है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है और ब्रेक लेकर वह
कुछ नया करने वाली हैं। इससे पहले कभी भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं
लिया है यहां तक की जब उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई थी उस दौरान भी
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं लिया था जबकि वह उस दौरान भी लगातार अपनी
पोस्ट कर रही थी।
हालांकि जेल से आने
के बाद राज कुंद्रा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। इसके साथ ही वह
तभी से मीडिया के कैमरों से भी बचते बचाते नजर आते है। वह मीडिया से बचने के लिए
अजीबो-गरीब पैतरे भी अपनाते दिखाई देते है। कभी स्पाइटर मैन वाला मास्क तो कभी ऑल
ब्लैक आउटफिट पहन वह मीडिया को इग्नोर करते नजर आते है।
शिल्पा ने हाल ही
में मदर्स डे पर अपनी बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस
के बेटे वियान और बेटी शमिशा उनका
मेकअप करते नजर आ रहे थे। इन तीनों का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल
हुआ था। वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था और कॉमेंट पर अपना खूब प्यार भी लुटाया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा को आखिरी बार फिल्म हंगामा में देखा गया था।
फिलहाल एक्ट्रेस के पास दो फिल्में पाइपलाइन में हैं, निकम्मा और सुखी। निकम्मा
में शिल्पा के अलावा अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी लीड रोल में हैं। इसके
अलावा शिल्पा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इसमें
शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं। इस सीरीज में शिल्पा फुल
एक्शन मूड में दिखने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App






