बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे के दिन बदल गये। आज उनके पास दौलत, शोहरत और फैंस हैं। कभी उन पर कटाक्ष करने वाले आज उनकी सराहना कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी प्रशंसा या कटाक्ष से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि अब उन्हें सलमान खान का साथ मिल गया है। यह खुद शिल्पा कह रही हैं। हालांकि ‘बिग बॉस-11’ सीजन के दौरान देखा भी गया था कि सलमान हमेशा उनकी तरफदारी करते दिखे थे।
खैर, अब वह विजेता बन गई हैं। उन्हें बॉलीवुड के निर्माताओं से फिल्मों में काम करने के लिये तमाम प्रस्ताव आने लगे हैं। हालांकि अभी तक शिल्पा ने किसी को हां नहीं कहा है। क्योंकि सलमान खान ने उनका साथ देने का वादा किया है। इसलिये अब वह कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार सलमान खान से जरूर पूछेंगी। वैसे तो सूत्रों का कहना है कि सलमान खान ने उन्हें एक फिल्म बतौर लीड आॅफर कर दी है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



