मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता का क्या कहलाता है’ में नायरा का रोल अदा कर रही शिवांगी जोशी ने हाल ही में इस शो को अलविदा कहा है। इस शो को छोड़ देने के बाद एक्ट्रेस सीधा दुबई पहुंच गई। दरअसल एक्ट्रेस दुबई में अपने वेकेशन को एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट की है। वैसे तस्वीरों में अदाकारा एक दम अलग लुक में दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी एक रेगिस्तान में फोटोशूट करवा रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं और अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत रही हैं।

टीवी अदाकारा ने इन तस्वीरों को शेयर कर इसके साथ में लिखा- पीस, लव और डेजर्ट डस्ट। हैशटैग दुबई हैशटैग डेजर्ट सफारी। इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी कुछ हट कर नजर आ रही है उन्होंने सिर पर एक स्कार्फ के साथ एक प्रिंटेड को-ऑर्ड ड्रेस पहना हुआ है। वैसे शिवांगी अपने इस बोल्ड लुक में कयामत ढा रही हैं।
वहीं एक अन्य तस्वीर में टीवी एक्ट्रेस रेगिस्तान में बैठकर बेहद खुश नजर आ रही हैं और रेगिस्तान की रेत से खेलते हुए भी दिखाई दी।

अब शिवांगी की इस पोस्ट पर फैंस और उनके दोस्त जमकर कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं इससे पहले शिवांगी ने कुछ अन्य तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें दुबई में चल रहे दुबई एक्सपो के दौरान की है। वह यहां बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई दीं।


Download Android App
Download iOS App



