सब टीवी का फेमस कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एकलौता ऐसा शो था जिसने टीआरपी की लिस्ट में अधिकांश समय खुद को सबसे ऊपर के पायदान पर रखा हैं। इस शो से इसके फैंस सहित कई लोगों की बेहद ही रंगीन यादें जुडी हुई है। लेकिन इस शो को अब शायद किसी की नजर लग गयी हैं। यही वजह है की अब कंट्रोवर्सी के साथ-साथ शो को एक और बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा हैं।
दरअसल शो के मेकर्स जिस तरह से इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं, उससे शो की पॉपुलैरिटी और ग्राफ में डाउनफॉल होता हुआ नजर आ रहा है।दरअसल, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल हर हफ्ते टीवी इंडस्ट्री के डेली सोप्स के परफॉर्मेंस की लिस्ट जारी करती है। इसके जरिए जानकारी मिलती है कि कौन सा शो किस नंबर पर रहा है, साथ ही उसकी पॉपुलैरिटी कितनी है। असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काई सालों से TRP लिस्ट में टॉप पर रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो की टीआरपी इस कदर निचे गिरी है की अब ये शो टॉप 10 की लिस्ट से भी बहार हो चूका हैं। बात दे की इस लिस्ट में पहल पायदान पर स्टार प्लस का फेमस सीरियल अनुपमा अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। वही टॉप 10 की लिस्ट से बाहर होना शो के मेकर्स के लिए अब ये वाकई एक बड़ा झटका साबित हो सकता हैं।

बता दे की शो के स्टार कास्ट शो के मेकर्स पर लगातर कई विवादित आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। जहां हाल ही में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

तो वही बीते दिनों एक्ट्रर शैलेष लोढ़ा ने भी मेकर्स पर उनका बकाया पैसा वापस न करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलाव अंजली भाभी का किरदार निभाने वाली नेहा ने मेकर्स पर उनके पैसे वापस न करने का आरोप लगाया था।


Download Android App
Download iOS App



