Shraddha Kapoor की उदयपुर में शादी की अफवाहों पर भाई सिद्धांत कपूर का खुलासा

Summary :

Shraddha Kapoor Wedding Udaipur: बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor और उनके rumoured बॉयफ्रेंड Rahul Mody की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि श्रद्धा और राहुल उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं, लेकिन अब अभिनेत्री के बड़े भाई सिद्धांत कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है और साफ कर दिया है कि श्रद्धा फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं।  Shraddha Kapoor Wedding : सोशल मीडिया में उड़ रही शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेज़ी से फैल रही थी कि…

Shraddha Kapoor Wedding Udaipur: बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor और उनके rumoured बॉयफ्रेंड Rahul Mody की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि श्रद्धा और राहुल उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं, लेकिन अब अभिनेत्री के बड़े भाई सिद्धांत कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है और साफ कर दिया है कि श्रद्धा फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं।

 Shraddha Kapoor Wedding : सोशल मीडिया में उड़ रही शादी की खबरें

Shraddha Kapoor wedding udaipur
Shraddha Kapoor wedding udaipur ( Source : Social Media )

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेज़ी से फैल रही थी कि श्रद्धा कपूर अपने rumoured बॉयफ्रेंड Rahul Mody के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों को मुंबई में एकसाथ देखा गया। इसके बाद दोनों को कई पार्टीज़ और फिल्म स्क्रीनिंग्स पर भी साथ देखा गया, जिससे उनके डेटिंग की खबरों को और हवा मिली।

फैंस इस जोड़ी को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं और हर नई फोटो या वीडियो पर उनकी चर्चा होती है। हाल ही में यह अफवाह फैली कि श्रद्धा और राहुल उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।

 Shraddha Kapoor News: भाई सिद्धांत कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Shraddha kapoor news
Shraddha kapoor News ( Source : Social Media )

Shraddha के भाई सिद्धांत कपूर ने इस खबर पर फीडबैक देते हुए सभी अफवाहों को नकार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये तो मेरे लिए भी न्यूज़ है,” और अपने कमेंट में हंसने वाली और सरप्राइज इमोजी का इस्तेमाल किया।

सिद्धांत के इस कमेंट से यह क्लियर हो गया कि श्रद्धा कपूर फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं। हालांकि उनके फैंस लंबे समय से उन्हें दुल्हन के रूप में देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

फैंस की उम्मीदें और सोशल मीडिया का क्रेज़

Shraddha Kapoor wedding udaipur
Shraddha Kapoor Wedding Udaipur ( Source : Social Media )

भले ही श्रद्धा कपूर अभी शादी के मूड में नहीं हैं, उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी शादी की खबरों को लेकर चर्चा करते रहते हैं। श्रद्धा और राहुल के रिलेशनशिप की हर अपडेट उनके फैंस बड़े उत्साह से फॉलो करते हैं।

उदयपुर में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग की अफवाह ने फैंस में काफी उत्सुकता पैदा की थी। लेकिन भाई सिद्धांत के बयान के बाद यह साफ हो गया कि फिलहाल यह केवल अफवाह है।

Read More:  Karan Aujla पर लगे गंभीर आरोप, रेडिट से सोशल मीडिया तक मचा हंगामा….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।