Social Media Influencer Udit Rajput: बॉलीविड सेलेब्स हो या फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, हर किसी को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी देने के लिए हमेशा सोशल मीडिया का ही सहारा लेना पड़ता है. फिर चाहे कुछ भी अच्छा या बुरा हो हर कोई अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर सारी चीजें शेयर करता है. ऐसे में एक मामला सामने आया है जब इंफ्लुएंसर दीक्षा गुलाटी ने इंस्टा लाइव आकर अपने बॉयफ्रेंड पर धोखा देने के आरोप लगाए. दीक्षा के ऐसा करते ही अब हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं.
Udit Rajput Controversy: क्या है ब्रेकअप की वजह

इस दावे के बाद सोशल मीडिया से लेकर नॉर्मल गॉसिप्स तक हर तरफ दीक्षा के बारे में ही बातें हो रही हैं. लाइव में दीक्षा रोते हुए अपने बॉयफ्रेंड को एक्सपोज कर रही हैं, जिसके बाद देखते ही देखते उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और अब हर तरफ उनके ही रिलेशन को लेकर चिंताएं जताई जा रही है, तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.
Social Media Influencer Udit Rajput: लाइव में किया एक्सपोज

दीक्षा गुलाटी ने लाइव में कहा कि वो उदित राजपूत के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं. लेकिन उदित किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में थे और दीक्षा को चीट कर रहे थे. दीक्षा लाइव में आकर ये तक कही दिया कि, ‘मैं उदित के साथ शादी करना चाहती थी और उन्हें मैंने अपने मम्मी-पापा से भी मिलवाया था. उदित ने मेरी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया और मेरे फॉलोअर्स के जरिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ग्रोथ की. इसके बदले में मुझे सिर्फ धोखा ही मिला.’
Who Is Udit Rajput?: कौन हैं दीक्षा गुलाटी और उदित राजपूत?

अगर हम दीक्षा गुलाटी और उदित राजपूत के बारे में बात करें तो इन दोनों एक्स कपल को पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर जाना जाता है. इंस्टाग्राम पर दीक्षा के 800K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका असली नाम नूर अरोड़ा है और उनका एक वीडियो ‘नमस्ते जी’ काफी वायरल हुआ था, इस वीडियो के बाद से ही उनको कई लोगों ने जानना शुरू किया. क्योंकि उनके ‘नमस्ते जी’ वाले वीडियो में इंफ्लुएंसर जिस तरह के सेंशुअल अंदाज में बोलती है, वो काफी लोगों को पसंद आता है.
Social Media Influencer Udit Rajput: फैंस से की खास अपील

दीक्षा ने जैसे ही अपने बॉयफ्रेंड उदित राजपूत पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए, वैसे ही सोशल मीडिया पर उदित को ट्रोल किया जाने लगा. कई लोग तो यहां तक कहने लगे कि क्या देख कर उदित ने इतनी प्यारी लड़की को छोड़ा. वहीं जब इस बारे में दीक्षा को पता चला तो उन्होंने अपने इंस्टा पर एक और पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि किसी को ट्रोल ना करें.
साथ ही उन्होंने आगे बताया कि जो कुछ उन्होंने लाइव आकर बोला वो सब स्ट्रेस में बोला था, इसका मतलब ये नही कि कोई भी किसी को ट्रोल करना शुरू कर दे. मैंने ट्रोलिंग को बढ़ावा देने के लिए वीडियो नहीं बनाया था. हालांकि इतना सब होने के बाद भी उदित की ओर से इसपर कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट सामने नही आई है.
Read More: Malaika Arora ‘मिस्ट्री मैन’ को कर रही हैं डेट? Arjun Kapoor के बाद किसके संग बना एक्ट्रेस का रिश्ता


Download Android App
Download iOS App




