बजने वाली है रोहन श्रेष्‍ठ और श्रद्धा कपूर की शादी की शहनाई? अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई एक्ट्रेस

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कपूर ने हाल ही में फैमिली संग अपनी कजिन प्रियांक शर्मा की शादी में पहुंची थी।

मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्‍हापुरे के बेटे प्रियांक ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के साथ गुरुवार की सुबह शादी की। इस शादी समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पैरंट्स शक्ति कपूर और उनकी पत्‍नी शिवांगी भी मौजूद रहीं। 
इस दौरान खास यहां अभिनेत्री के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी उनके साथ नजर आए। जी हां यह कपल मुंबई में दोनों के साथ शादी के वेन्यू में पहुंचे।
इस बीच श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी उनके साथ नजर आए थे। लेकिन अब एक बार फिर यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि श्रद्धा और रोहन फैमिली फंक्शन में साथ पहुंचे है तो इसका मतलब यह कपल जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। 
काफ लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर है कि श्रद्घा और सिलेब्रिटी मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठï एक दूसरे को काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी की खबरों ने उस वक्त तूल पकड़ी जब वरुण धवन ने रोहन के पोस्ट पर शादी को लेकर कॉमेंट किया। 
दरअसल रोहन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में वरुण और नताशा को शादी की बधाई दी और कहा कि वरुण आप लकी हैं। रोहन के इस मैसेज को रीपोस्ट करके वरुण ने लिखा,हां सच में हूूं। उम्मीद करता हूं कि आप तैयार हो। 
रोहन को शक्ति कपूर ने बताया अच्‍छा लड़का
बता दें रोहन के बारे में बात करते हुए शक्ति ने कहा,रोहन एक अच्‍छा लड़का है। वह बचपन से घर आता है। श्रद्धा ने मुझे नहीं बताया है कि उसका रोहन से शादी करने का इरादा है। मेरे लिए दोनों बचपन के दोस्‍त हैं। मुझे नहीं मालूम, अगर वे दोनों सीरियस हैं।

Desk Team