साउथ सिनेमा और
बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस श्रुति हसन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। श्रुति एक्ट्रेस डूडल आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। वह और उनके बॉयफ्रेंड सोशल मीडिया पर
काफी एक्टिव रहते हैं।
ये कपल अक्सर ही अपनी साथ में फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करते है। दोनों
को ज्यादातर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। इसी बीच एक्ट्रेस ने शांतनु के साथ एक
सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें लवबर्ड्स एक दूसरे के साथ ज्यादा अच्छे लग रहे हैं।
श्रुति हसन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है। इस मिरर
सेल्फी में वो और उनके बॉयफ्रेंड दोनों नजर आ रहे हैं। जहां एक्ट्रेस सेल्फी में
पाउट बनाती दिख रही है वहीं शांतनु ने अपने फेस को मास्क से कवर कर रखा है। अपने
ऑल ब्लैक लुक में अभिनेत्री काफी ज्यादा स्टनिंग लग रही है तो वहीं डूडल आर्टिस्ट
भी अपनी लेडीलव को ग्रीन टी-शर्ट में कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।
दरअसल, ये दोनों ही हमेशा ही फनी और प्रेरणादायक सोशल मीडिया अपडेट के साथ कपल
गोल्स देते नजर आते हैं। ये कपल अपनी फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करते है
दोनों का सोशल मीडिया अकाउंट इनकी कपल गोल्स देती तस्वीरों से भरा हुआ है। दोनों
साथ में खाते हुए तो वेकेशन की तस्वीरे पोस्ट करते रहते है। जिन्हें फैंस भी काफी
पसंद करते हैं।
श्रुति इन दिनों प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा सालार में बिजी
है। हाल ही में फिल्म पर काम फिर से शुरु किया गया है जो पहले कोरोना महामारी की
वजह से रुक गया था। इस फिल्म में बाहुबली फेम एक्टर प्रभास लीड रोल में दिखाई देने
वाले हैं। एक्टर के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि सालार अगले साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।
इसके अलावा अभिनेत्री साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म
मेगा154 में भी नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर केएस रवींद्र के निर्देशन में बनने जा
रही इस फिल्म में श्रुति और चिरंजीवी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।
तो वहीं बालकृष्ण की एनबीके107 में भी श्रुति हसन अहम रोल में दिखने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App








