दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सीबीआई पिछले दो हफ्ते से जांच में जुटी हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी रिया समेत उनके पूरे परिवार से पूछताछ की गई है। इन सबसे के अलावा सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से भी सीबीआई ने पूछताछ हुई है। इस दौरान श्रुति मोदी ने कई बड़े चौंका देने वाले खुलासे किए है।

श्रुति मोदी ने ड्रग्स को लेकर खोले कई राज
मीडिया रिपोट्स के अनुसार सीबीआई पूछताछ के वक्त श्रुति मोदी ने कई बातें स्वीकार की हैं। फिलहाल सीबीआई जांच में ड्रग्स एक बड़ा एंगल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब ड्रग्स के बारे में श्रुति से कुछ सवाल किए गए तो उन्होंने इस बात को स्वीकार लिया कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और उनको इसकी जबरदस्त वाली लत लगी हुई थी।

इसके अलावा श्रुति मोदी ने यह भी राज खोले कि रिया चक्रवर्ती और उनके वहां काम करने वाले लोगों ने किया है। वो यह सब कुछ करने के लिए मजबूर हो थीं। वहीं एक्टर के सीए रजत मेवाती ने सीबीआई को एक घटना बताई जिसने श्रुति मोदी को दुविधा में डाल दिया था।

सुशांत ने मार्च 2020 में श्रुति मोदी से अपने बैंक स्टेटमेंट के बारे में पूछा खासतौर पर वो जिन्हें रिया खर्च कर रही थी। जिसके बाद रजत मेवाती ने सुंशांत को सभी स्टेटमेंट दिए भी और उस समय श्रुति मोदी ने रिया को फोन कर यह सूचित किया और रिया से जल्द से जल्द वहां जाकर इस मसले को सुलझाने के लिए कहा। बता दें कि सुशांत मामले में अब तक सीबीआई श्रुति मोदी,रजत मेवाती के अलावा सिद्घार्थ पिठानी,कुक नीरज समेत कई अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं।

इस दौरान श्रुति मोदी के वकील अशोक सरोवगी ने भी कई सारे राजों से पर्दा फाश किया है,साथ ही ड्रग सप्लाई के लिए उन्होंने इम्तियाज खत्री का नाम लिया। वहीं नारकोट्सि कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले की जांच की जिसमें दो संदिग्ध हत्थे भी चढ़ गए हैं। बता दें कि इस केस की जांच सीबीआई के अलावा ईडी और एनसीबी भी कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



