बिग बॉस 18 में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. वीकेंड के वार में सबसे ज्यादा ड्रामा होता है क्योंकि उसमें सलमान खान कई कंटेस्टेंट के राज खोलते हैं साथ ही कुछ की क्लास भी लगाते हैं. वीकेंड के वार में इस बार शिल्पा शिरोडकर खूब रोईं. उन्हें एक कमेंट के बारे में पता चला जिसके बाद से उन्हें श्रुतिका पर बहुत गुस्सा आया. श्रुतिका ने एक बार शिल्पा की बेटी को लेकर कमेंट किया था. ये सुनकर शिल्पा को बहुत गुस्सा आया.
वीकेंड के वार में एक टास्क हुा था. जिसमें घरवालों को उनके खिलाफ बोले गए कमेंट पढ़ने थे और गेस करना था कि उनके लिए ये कमेंट कौन कर सकता है. जब शिल्पा शिरोडकर ने कमेंट पढ़ा तो उसमें उनके बिहेवियर के बारे में बात की थी और बेटी को बीच में लेकर आए थे. जिसके बाद वो बहुत दुखी हो गई थीं.
ये था कमेंट
कमेंट में लिखा था- ‘वो अपनी क्या एज बिहेव कर रही हैं. तूने कितनी बार बोला था कि तुम नहीं चाहते थे कि लिंक किया जाए क्योंकि वो तेरे लिए एक बैड नाम होगा. ये बार बार बोलेगी करण के लिए से यस. अगर उनकी बेटी होगी तो वो ये कहेगी क्या? मुझे ये पसंद नहीं है डबल स्टैंडर्ड. मां जैसा प्यार दिखाती है मगर बट फुटेज के लिए, कोई ऐसा कैसे कर सकता है.’ शिल्पा ने कमेंट पढ़ने के बाद श्रुतिका अर्जुन सही गेस किया.
रोने लगीं शिल्पा
कमेंट के बाद श्रुतिका शिल्पा को एक्सप्लेन करने की कोशिश करती हैं मगर वो दुखी होकर कहती हैं- मैं तुमसे बहुत दुखी हूं. इस शो में मेरी फैमिली को लेकर मत आओ. तुम मेरी बेटी का नाम ला रही हो. वो सिर्फ 20 साल की है. मुझे इस शो में नहीं रहना है. गंदी सोच वाले लोग. उसके बाद शिल्पा कंटेस्टेंट चुम से बात करते हुए रोने लगती हैं. वो कहती हैं- गंदा दिमाग, मैं यहां नहीं रह सकती हूं.


Download Android App
Download iOS App



