Chutney Recipe: मूली के पत्तों से बनाएं ये लाजवाब चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Summary :

Chutney Recipe: मूली के पत्तों से बनाएं लाजवाब चटनी, आसान है रेसिपी

सामग्री

मूली के पत्ते (1 कप), हरी मिर्च (2-3), लहसुन की कलियां (3-4), अदरक (1 इंच), नमक, हरे धनिया (1/4 कप), नींबू का रस (1 चमच), तड़के के लिए तेल (1 चमच)

सबसे पहले मूली के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें

हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को साथ में पीसकर एक पेस्ट बना लें

एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें मूली के पत्ते डालकर 2-3 मिनट तक हल्का सा भून लें

भुने हुए पत्तों में हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें 

अब इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर एक पेस्ट बना लें 

अब इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर एक पेस्ट बना लें 

एक छोटे पैन में तेल गरम करें, और उसमें राई, जीरा और हींग का तड़का तैयार करें 

तड़का चटनी में डालकर अच्छे से मिला लें और अब मूली के पत्तों की चटनी तैयार है। इसे रोटी या पराठा के साथ सर्व करें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।