बुमराह के साथ घटी अनोखी घटना

Summary :

टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं

टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट के लिए रोहित शर्मा मौजूद नहीं हैं, ऐसे में बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे

जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी के बीच क्रिकेट में कुछ ऐसा अजूबा हुआ है, जिससे शम्सी हैरान रह गए

दरअसल, शम्सी ने बुमराह और खुद के टी20 इंटरनेशनल करियर के आंकड़े शेयर किए, जिसमें दोनों ने ही एक जैसा प्रदर्शन किया है। दोनों ने अपने देश के लिए 70-70 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं

इस दौरान दोनों खिलाड़ियों 1509- 1509 गेंद फेंकी, जो एक हैरान करने वाला आंकड़ा है।

इससे भी बड़ी बात ये है कि शम्सी और बुमराह ने एक समान मैच खेले और एक समान गेंद फेंके इसके बाद एक समान विकेट चटकाए, दोनों के नाम 89-89 विकेट हैं।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाद तबरेज शम्सी ने खुद इस आंकड़े को शेयर कर हैरानी जताई, उन्होंने कहा कि ‘ये गजब का संयोग है।’

Team Desk