Sara Tendulkar नहीं Sara Ali Khan संग दिखे Shubman Gill, यूजर्स बोले- हम किसी और सारा को लपेट रहे थे

Summary :

अब अपनी दादी की राह पर चलती नजर आई सारा अली खान। जी, हां सारा अली खान हाल ही में भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ लंच करते स्पाट कि गई है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर काफी खूब वायरल हो रही है।

बॉलीवुड और किक्रेट दुनिया
का कनेक्शन बहुत पुराना है। आए दिन सेलेब्रिटीज के नाम एकसाथ जुड़ते रहते है। कई
रिलेशनशिप सक्सेसफुल भी रहे है। जिनमें विराट-अनुष्का, भज्जी-गीता, युवराज-हेजल और
शर्मिला-मंसूर अली जैसे सेलेब्स उदाहरण है। अब अपनी दादी की राह पर चलती नजर आई सारा
अली खान। जी, हां सारा अली खान हाल ही में भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन
गिल के साथ लंच करते स्पाट की गई है।
सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर काफी खूब वायरल हो रही है।

 भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड में वह काउंटी
क्रिकेट खेलने के लिए गए हैं। इससे पहले वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी नजर आए थे। इस
दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। गिल का नाम अक्सर सारा तेंदुलकर के साथ
जोड़ा जाता रहा है।
 दोनों ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की। सारा तेंदुलकर ने शुभमन के एक
तस्वीर पर कमेंट किया था। जिसके बाद से ऐसे अफवाहें आने लगी। फिलहाल सारा तेंदुलकर
ने शुभमन को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

Sachin Tendulkar's daughter Sara Tendulkar fuels dating rumours with  Shubman Gill, follows his sisters on Instagram

वहीं, लंदन से वायरल तस्वीर की बात करें तो फोटो में शुभमन बॉलीवुड एक्ट्रेस
सारा अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल फोटो में दोनों को एक रेस्त्रां में
देखा गया
, जहां वे डिनर कर रहे हैं।
वायरल फोटो दुबई की बताई जा रही है
, लेकिन कुछ मीडिया खबरों में इसे लंदन की फोटो कहा जा रहा है। खैर फोटो कहीं की
भी हो
, फैंस की ओर से इस पर मजेदार
कमेंटस भी आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही फैंस इसपर अपने मजेदार कमेंटस दे रहे हैं। एक
यूजर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि सारा तो सारा होबे है, तेंदुलकर हो या खान।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि
 एक क्रिकेटर की
बेटी (सारा तेंदुलकर) से लेकर एक क्रिकेटर (सारा अली खान) की पोती तक शुबमंगिल ने
एक लंबा सफर तय किया।

सोशल मीडिया पर दोनों का तस्वीरों के साथ ही हैशटैग भी खूब ट्रेंड कर रहा है।
लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको कैसी लगी ये नई जोड़ी।

Desk Team