Sid-Kiara के संगीत का वीडियो हुआ लीक, दोस्तों संग ‘बोले चूड़ियां’ पर ठुमके लगाती दिखी ब्राइड

Summary :

बॉलीवुड के मोस्ट अडोराबल कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी 7 फरवरी को एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध गए जहाँ एक ओर इनकी शादी की तस्वीरें सबकी अटेंशन बटोर रही हैं वही अब इनके संगीत से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा हैं।

बॉलीवुड के मोस्ट अडोराबल कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने बीते दिन 7 फरवरी को एक दूसरे संग साथ-जीने मरने की कस्मे खा ली। दोनों की शादी बेहद लेविश और खूबसूरत नज़र आई प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर वेडिंग तक हर एक फंक्शन की चर्चा पूरे बॉलीवुड जगत में खूब धूम मचाती दिखी, लेकिन उसी के साथ इनके हर एक फंक्शन को काफी गोपनीय रखा गया। बता दे कि इनके वेडिंग का लुक भी खुद कपल द्वारा ही बीती शाम रिवील किया गया। जिसपर इनका कैप्शन अब तक लोगो का दिल जीत रहा हैं।  
लेकिन कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन अब तक भी फैंस के लिए करिऑसिटी का कारण बने हुए हैं। फैंस जानने के लिए बेक़रार हैं कि सिड-किआरा अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स में किस तरह के आउटफिट्स, सांग्स पर ठुमकते नज़र आए। लेकिन इन्ही सब उत्सुकताओं को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेज़ी से वायरल होता दिखाई दे रहा हैं, जिसे कपल सिद्धार्थ-कियारा के संगीत सेरेमनी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कियारा डांस करती नजर आ रही हैं। 
‘बोले चूड़ियां’ पर ठुमके लगाती दिखी कियारा 

बता दे कि कियारा अडवाणी का यह डांस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। सबकी चर्चा का विषय इस समय यही बना हुआ हैं की क्या ये वीडियो इस कपल के संगीत का वीडियो हैं…..? इस वीडियो में ब्राइड कियारा सिल्वर कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत नज़र आ रही हैं, साथ ही वीडियो में कियारा के साथ उनकी गर्ल्स गैंग को भी देखा जा सकता है जिन्हे हम उनकी ब्राइड्स मैड भी कह सकते हैं। सभी लड़कियां ‘बोले चूड़ियां’ सॉन्ग पर जमके ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। 
वहीं इस वीडियो में आप डेकोरेशन पर भी नज़र डाल सकते हैं। संगीत सेरेमनी के लिए स्पेशली फूलों और रेड कलर के कपड़े से स्टेज को सजाया गया था। वहीं सभी लोग कियारा को जमकर चीयर करते नज़र आ रहे थे। लेकिन, इस वीडियो को लेकर अभी तक भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद फैंस इसमें कियारा का डांस देखकर काफी खुश दिख रहे हैं और सवालो पर सवाल पूछ रहे हैं। हर कोई कमेंट में एक्ट्रेस की तारीफ करता नज़र आ रहा है साथ ही कपल को ढेरो बधाईया दे रहा हैं।
9 फरवरी को होगा दिल्ली ग्रैंड रिसेप्शन 
जी हाँ…..! अब शादी के बाद इस कपल के रिसेप्शन को लेकर भी फैंस के कई सवाल आ रहे हैं तो हम आपको बता दे कि आज के दिन कियारा-सिड के संग अपने प्राइवेट जेट से सिड के दिल्ली वाले घर पहुंचेंगी जहाँ शाम को ये कपल दिल्ली में अपना ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा। साथ जल्द ही ये दोनों मुंबई में भी पूरे बॉलीवुड जगत के लिए एक और रिसेप्शन होस्ट करेंगे। 

Desk Team