शादी के बाद पहली बार वाइफ संग स्पॉट हुए Sidharth, मांग में सिंदूर हाथों में चूड़ा पहने दिखीं Kiara

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं. अब सबकी निगाहें कपल के रिसेप्शन की पर टिकी हैं। इसी बीच शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा को पहली बार जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हमेशा के लिए एक दूजे हो गए हैं। 7 फरवरी को कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपने परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेर लिए। कियारा और सिड अपनी शादी के लिए 5 फरवरी को जैसलमेर पहुंचे थे और उसी दिन से उनकी प्री वेडिंग रस्मों शुरु हो गई थी।
शादी की रस्मों के बाद कपल ने कुछ वक्त बाद ही इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की थी। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस फोटोज पर अपना खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। वहीं, अब शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा को पहली बार जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
दरअसल, शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। खबरों के मुताबिक, कपल दो वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं। एक बॉलीवुड स्टार्स के लिए मुंबई में रखा जाएगा। दूसरा सिद्धार्थ की फैमली अपने घर दिल्ली में रखने वाली है। ऐसे में अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए कपल भी राजस्थान से निकल चुका है।
जैसलमेर एयरपोर्ट से न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फोटो सामने आई है जिसमें दोनों ही काफी कैजुएल लुक में दिख रहे हैं। नई दुल्हन कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर मांग में सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा सजाए बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान सिड और कियारा एक दूजे के काफी क्लोज नजर आए। 
वहीं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखने को मिल रही है। सिड और कियारा शादी के बाद सीधे दिल्ली एक्टर के घर रवाना हुआ है जहां पर दोनों का ग्रैंड वेलकम होने वाला है। एयरपोर्ट पर कपल के साथ सिड की फैमली और कुछ रिश्तेदारों को भी स्पॉट किया गया।

Desk Team