बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत ने उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी को हमेशा के लिए तोड़ दिया। फैंस आज भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को साथ देखना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही फैंस ने गुहार लगाई थी कि मेकर्स को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का आखिरी गाना रिलीज कर देना चाहिए।

अब सिडनाज के फैंस के आखरी बार ये जोड़ी एक म्यूजिक एल्बम के जरिए साथ दिखेगी। जिसे सिद्धार्थ ने मौत से कुछ दिन पहले शूट किया था। मेकर्स ने इस सॉन्ग का नाम ‘अधूरा’ रखा है। जिसका हाल ही ट्विटर पर ऐलान किया हुआ था। इसके बाद फैंस के बीच इस गाने से जुड़ी हर अपडेट के बारे जानने की उत्सुकता बढ़ गई थी। अब इस गाने का पोस्टर रिलीज हो गया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इस पोस्टर के ऊपर लिखा है ‘अधूरा…एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी।’ सिडनाज का गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होगा। आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही ‘अधूरा’ गाने के पोस्टर को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। खास बात है कि इस गाने में आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज एक साथ मस्ती और रोमांस करते हुए नजर आएंगे। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला जब बिग बॉस के घर से बाहर निकले तो अक्सर सोशल मीडिया पर सिडनाज ट्रेंड करता रहता था।
He was a star and will be forever.. The love of millions of hearts will shine bright forever. #Habit our unfinished song.. #Adhura hai par phir bhi poora rahega.. #Sidnaaz ka yeh aakhri gaana, har fan ki khwahish, hamesha ke liye humare dilon mein zinda rahega. pic.twitter.com/CTWkr1wXzR
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) October 16, 2021
इस म्यूजिक वीडियो को शेयर करने वाली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर श्रेया घोषाल हैं। कुछ समय पहले ही श्रेया घोषाल ने अधूरा का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है।

पोस्टर शेयर करते हुए श्रेया घोषाल ने लिखा, वो एक स्टार था और हमेशा रहेगा। लाखों लोग आज भी उससे बहुत प्यार करते हैं। वो लोगों के दिलों में हमेशा चमकता रहेगा। बदकिस्मती से सिद्धार्थ शुक्ला का ये गाना अधूरा है लेकिन हमारे लिए ये हमेशा पूरा रहेगा। ये सिडनाज का आखिरी गाना है। ये गाना हर फैन की ख्वाहिश थी। अब ये गाना और सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा के लिए हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



