बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। विद्युत अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर अपने वर्कआउट वीडियो फोटोज़ और स्टंट वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टा पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो एक बहुत मुश्किल पोज़ में खड़े नज़र आ रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी पोस्ट में मार्शल आर्ट परंपरा से प्रेरित होकर कलारीपयत्तु स्किल्स को दिखाया, जिसको देख लोग दंग हो गए। इस स्किल को दिखाते हुए उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जिसपर उन्होंने कैप्शन भी लिखा। विद्युत जामवाल के इस ट्वीट में ‘बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने गलती निकाल दी। और फोटो पर कमेंट करके एक्टर की खिंचाई भी कर दी।
दरअसल, इस फोटो में विद्युत एक पैर पर खड़े नज़र आ रहे हैं उनका दूसरा पैर भी हवा में है और दोनों हाथ भी एकदम सीधे हवा में नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में विद्तुय की फिट और मस्कुलर बॉडी साफ देखी जा सकती है। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने अंग्रेजी में एक कैप्शन लिखा, ‘#Kalaripayattu का कहना है कि अगर आप अनस्टॉपेबनल होना चाहते हैं, तो अगर आपका दिमाग भी रुकने के लिए कहे तो रुके नहीं’। विद्युत के इस फोटो की जहां ऋतिक रोशन और नेहा धूपिया ने तारीफ की वहीं सिद्धार्थ ने उनके कैप्शन में गलती पकड़ ली।
सिद्धार्थ ने विद्युत की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई ‘#Kalaripayattu का पूरा सम्मान करते हुए लेकिन अनस्टॉपेबल शब्द का मतलब ही है कि आप रुके नहीं… चाहे आपका दिमाग कहे या कोई अन्य आपसे कह रहा हो’। विद्युत भी सिद्धार्थ को जवाब देने में पीछे नहीं रहे। विद्युत लिखा- ‘शुक्ला जी, आप जो बोलें वो सही, क्योंकि मैं आपसे प्यार करता हूं’।
विद्युत जामवाल को उनकी एक्टिंग से ज्यादा एक्शन की वजह से जाना जाता है। जिस लेवल का एक्शन विद्युत कर दिखाते हैं, वो देख कई लोग दांतो तले उंगली दबा जाएं। एक्टर आसानी से मुश्किल से मुश्किल स्टंट कर जाते हैं। कई तरह के मार्शल आर्ट फॉर्म में माहिर हो चुके विद्युत हमेशा अपने फैंस को हैरान करने वाले काम करते हैं।


Download Android App
Download iOS App






