Broken But Beautiful 3 का टीजर रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी की शानदार केमिस्ट्री

Summary :

प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित यह शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है। सीरीज में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है।

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सीजन 3 से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि यह प्यार और जुनून की कहानी है। सिद्धार्थ के साथ सोनिया राठी भी डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके टीजर की जानकारी दी है। 
 टीजर को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर की शुरुआत में सिद्धार्थ शुक्ला और एक्ट्रेस सोनिया राठी शराब पीते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी दिखाई जाती है। कुल मिलाकर दोनों की केमिस्ट्री लोगों के दिलों पर छाने को तैयार है। सीरीज ऑल्ट बालाजी पर 29 मई को स्ट्रीम की जाएगी। सीरीज में सिद्धार्थ के किरदार का नाम अगस्त्य है और वहीं सोनिया राठी रूमी के किरदार में नजर आएंगी। 
 टीजर में रुमी और अगस्त्य कभी मिलते हैं तो कभी बिछड़ते नजर आ रहे हैं। रुमी के जाने के बाद अगस्त्य का लुक कबीर सिंह जैसा नजर आ रहा है। जो प्यार में दीवाना होकर नशे की लत का शिकार हो जाता है। सिद्धार्थ ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- मिलिए अगस्त्य से जो है पैशनेट।  वह किसी ऐसे इंसान के प्यार में पड़ जाता है जो उस दुनिया से आती है जिसे वह स्वीकार नहीं सकता है। 

Desk Team