सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी पर मीडिया और फैंस का अटेंशन बना हुआ है। इन दोनों को एक साथ देखना फैंस को हमेशा भाता है लेकिन कुछ दिनों से खबरे आ रही थी कि बॉलीवुड का ये क्यूट कपल अब ब्रेकअप कर चूका है। ये खबर सुन इनके फैंस का दिल टूट गया था। वही अब जो खबर आई है वो एक बार फिर सबको हैरान कर देगी।

अब हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद ये कंफर्म हो गया है कि सीड और कियारा के बीच सब कुछ ठीक है और दोनों का कोई ब्रेकअप नहीं हुआ। आज भी दोनों एक दूसरे को देखकर खुशी से झूम उठते है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में ऐसा देखने को मिला है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे वक्त बाद फिर एक बार साथ में स्पॉट किए गए।

दरअसल, रविवार को अर्पिता खान की ईद पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे के साथ दिखाई पड़े। कियारा ने पैपराजी को पोज देते हुए सिद्धार्थ को ‘हाय’ भी किया तो उन्होंने भी कियारा को मुस्कुराते हुए रिप्लाई किया। हालांकि पैपराजी के लिए दोनों ने अलग-अलग रहकर पोज दिए लेकिन दोनों पार्टी में साथ ही अंदर गए। खबर है कि पार्टी में सिद्धार्थ और कियारा ज्यादातर वक्त एक दूसरे के साथ ही थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इस पार्टी में ब्लैक कुर्ता पायजामा पहनकर पहुंचे जबकि कियारा आडवाणी क्रीम कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बेहद प्यारी लगीं। दोनों की पार्टी में एंट्री से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

बता दें कि सिद्धार्थ-कियारा ने कभी भी अपनी डेटिंग की खबरों पर ना मुहर लगाई और ना ही ब्रेकअप पर रिएक्शन दिया। भले ही इन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन पापराजी ने उन्हें कई बार एक साथ देखा।


Download Android App
Download iOS App



