रैम्प वॉक के दौरान अचानक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कर दी ऐसी हरकत, देख डिजाइनर रह गए दंग

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ फैशन वीक में रैम्प वॉक के दौरान गौरव ​गुप्ता के साथ मजाक करते दिख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर सुर्खियों में
बने हुए हैं। सिद्धार्थ के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत और नोरा
फतेही अहम किरदार में है। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे
हैं वहीं सिद्धार्थ फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अचानक डिजाइन के गॉगल्स छिनते दिख रहे
हैं।

Photos: Sidharth Malhotra walks the ramp as showstopper at LFW 2022

दरअसल, सिद्धार्थ
मल्होत्रा हाल ही में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए शो स्टॉपर बने थे। इस दौरान
का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ रैम्प पर
पहुंचे तो फोटो खिंचवाने के लिए दोनों रुक गए। गौरव अपने गोगल के साथ पोज दे रहे
थे। तभी सिद्धार्थ अचानक गौरव का चश्मा उतार लेते है और खुद लगाकर पोज देने लगते
हैं। सिड की इस हरकत पर डिजाइनर भी हैरान हो जाते हैं।

वीडियो में
सिद्धार्थ अचानक से गौरव से चश्मा लेते हुए उन्हें बताते है कि यह मेरा है। इसके
बाद सिद्धार्थ और गौरव जब वापस जाने लगे तो इस बार गौरव ने देर किए बिना अपना
चश्मा वापस ले लिया। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही
लोगों को उनकी ये एक चश्मे को लेकर मीठी तकरार भी काफी अच्छी लगी है।

बता दें कि इन दिनों
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए है। खबरों
के मुताबिक एक्टर जल्द ही अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ शादी के
बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे साथ ही पार्टी करते और वेकेशन पर
जाते हुए स्पॉट होते हैं। दोनों ने फिल्म शेरशाह में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर
किया था तभी से इनके अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में उड़ रही हैं।

Desk Team