मशहूर सिंगर लकी अली अपने हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज का जादू आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। सिंगर लकी अली एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि इस बार वह अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं। सिंगर ने अपनी परेशानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

लकी अली पिछले कुछ दिनों से मुश्किलों को सामना कर रहे हैं। सिगंर के मुताबिक, बेंगलुरु में उनकी जमीन पर किसी ने अवैध कब्जा कर लिया है। वह उसी का समाधान चाहते हैं। मशहूर सिंगर ने अपनी परेशानी को फेसबुक के जरिए दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है। फेसबुक पोस्ट में सिंगर ने बताया हैं कि कैसे वह जिस जमीन पर 50 सालों से रह रहे हैं, उस पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। इस मामले में पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।

लकी अली ने आगे बताया कि पुलिस का ठंडा रवैया देख अब उन्होंने डीजीपी कर्नाटक को अपनी समस्या बताई और उनसे मदद की गुहार लगाई है। सिंगर ने कर्नाटक के DGP को लेटर लिखकर कहा, ‘सर, मेरा नाम मकसूद महमूद अली है। मैं दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन महमूद अली का बेटा हूं और लकी अली के नाम से जाना जाता हूं। मैं अभी काम की वजह से दुबई में हूं, इसलिए आपकी मदद की जरूरत है।’


दरअसल, लकी अली ने आगे कहा, ‘मेरे फार्म में, जो कि एक ट्रस्ट प्रॉपर्टी है और केंचनहल्ली येलहंका में स्थित है। उस पर अवैध तरीके से बेंगलुरु के भू-माफिया सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी ने कब्जा कर लिया है। उसने अपनी पत्नी जो कि IAS अधिकारी है और नाम रोहिणी सिंधूरी है, उनकी मदद से ये किया है। रोहिणी अपने फायदे के लिए राज्य की सुविधाओं का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।’


Download Android App
Download iOS App



