इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर आमने-सामने हैं। तभी तो दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर तीखे वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वैसे एक दिन लगातार चली बहसबाजी के बाद दिलजीत जहां सोशल मीडिया पर चुप बैठे,तो वहीं कंगना अब भी एक्टर के ऊपर जुबानी हमला करने से पीछे नहीं हट रही हैं।

हाल ही में कंगना रनौत ने एक ट्वीट करते हुए उनसे पूछा कि दिलजीत कहां हैं? इसके बाद उन्होंने #Diljit_Kitthe_aa?? अब हैशटैग ट्रेंड में आया तो दिलजीत ने भी ट्वीट कर कंगना को बेहद मजेदार जवाब दिया है। दिलजीत ने अपने ही अंदाज में उन्हें जवाब देते हुए कंगना के मुंह पर ताला लगा दिया है।

कंगना ने दिलजीत को लेकर किया ट्वीट
दरअसल कंगना रनौत ने अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में अपने पूरे दिन का शेड्यूल बताते हुए लिखा आज 12 घंटों की शूटिंग के बाद वो एक चैरिटी फंक्शन में शामिल हुई और #Diljit_Kitthe_aa?लिखकर कहा कि हर कोई उनकी तलाश में है।
Today after working in a 12 hours shift in Hydrabad this evening I flew down to Chennai to attend a charity event, how do I look in yellow? Also #Diljit_Kitthe_aa ?
Everyone is looking for him here on twitter 🌹 pic.twitter.com/Sbx6K4Shvb— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 11, 2020
तो बस अभिनेत्री के इसी एक ट्वीट के कुछ देर बाद से ही सोशल मीडिया पर #Diljit_Kitthe_aa? ट्रेंड करने लगा और इस हैशटैग के साथ यूजर्स भी भर-भर के ट्वीट करने में लगे हुए हैं।
Subha Uth Ke GYM Laya..
Fer Sara Din Kam Kita .. 😎
Hun Mai Saun Lagga Haan..😊
AH Lao Fadh Lao MERA SCHEDULE 😂😂#MeraSchedule #AaJa #Aaja 😂
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 11, 2020
इस पर दिलजीत ने कंगना को करारा जवाब देते हुए लिखा,सुबह उठ के जिम गया,फेर सारा दिन काम कित्ता,अब मैं सोने लगा हूं। लो पढ़ लो मेरा शेड्यूल। उन्होंने इसके साथ हैशटैग्स दिए #MeraSchedule और साथ में हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा #AaJa #Aaja।


Download Android App
Download iOS App



