टीवी जगत के बाद राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने टीवी कैरियर को याद करते हुए एक काफी पुरानी वीडियो पोस्ट की है। एक दौर था जब एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को देखना घर-घर में पसंद किया जाता था और इसी के जरिये इस सीरियल ने देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की थी।

उन दिनों सबसे चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर घर की, कुमकुम संग स्टार नेटवर्क पर कई बढ़िया टीवी सीरियल आया करते थे,जिनको लोगों का खूब प्यार भी मिला। वहीं अब उन्हीं पुराने दिनों को याद करते हुए स्मृति इरानी ने एक काफी पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख जैसे मानों सभी की पुरानी यादें एक बार फिर से ताजा हो गयी हैं।

स्मृति ईरानी ने किया वीडियो शेयर
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्टार परिवार अवॉर्ड्स का टाइटल सॉन्ग शेयर किया है साथ ही अपने टीवी परिवार को भी मिस किया है। वीडियो में हितेन तेजवानी, रोनित बॉस रॉय, रुपाली गांगुली, साक्षी तंवर, श्वेता तिवारी जैसे अभी कलाकार की झलक देखने को मिली है।

स्मृति ईरानी ने लिखा नोट
स्मृति ईरानी ने अपने बीते समय को याद करते हुए लिखा वो साल 2004 था… राजनीति की राह पर चलने से पहले, जब मुझे लगा कि मेरा एक और परिवार जो हर रात 10.30 बजे मेरा घर आने का धैर्यपूर्वक इंतजार करता था। वो भले ही काल्पनिक था, लेकिन बहुत अपना था। कुछ कहते थे मैं रोती बहुत हूं, कुछ स्क्रीन पर दिखाने वाली चीजों को बचकाना कहते लेकिन मेरी सबसे खूबसूरत यादें उनके साथ जुड़ी हां जो मुझे दुआएं देते थे, प्यार करते थे और टीवी स्क्रीन के जरिए मेरे साथ जुड़े थे।
आगे दोस्ती के बारे में बात करते हुए स्मृति ने का कहना है, आज जब मैं पीछे मुड़कर देख रही हूं तो मैं अपने दोस्तों और साथी-कलाकारों के चेहरे देखती हूं। कुछ ऐसे सुधा आंटी (बा) और महान पंधारी जुकर मेरे मेकअप के जादूगर अब इस दुनिया में नहीं हैं। बहुत से लोग इस समय बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। तो इस लॉकडाउन में अपने किसी पुराने दोस्त को फोन करो। क्या पता उन्हें भी हम उतने ही प्यार से याद हों जितना हम उन्हें करते हैं।

बता दें कि स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को अपने पुराने साथी एक्टर्स को भी टैग किया है। अब स्मृति के इस पोस्ट एकता कपूर ने भी कमेंट किया है। वहीं फैन्स भी ये वीडियो देख जमकर कमेंट करने में लगे हुए हैं और उनका कहना है उनकी याद ताजा हो गई है।



Download Android App
Download iOS App



