2 बार टूटी स्नेहा वाघ की शादी, कभी हुई फिजिकली अब्यूज़्ड तो कभी टॉर्चर

Summary :

‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ की लव लाइफ कुछ ख़ास अच्छी नहीं रही। स्नेहा वाघ का दिल कई बार टूटा है। उनकी शादी की कहानी सबने सुनी होगी। स्नेहा ने दो बार शादी की लेकिन उनकी शादी दोनों बार ही असफल रही।

‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ की लव लाइफ कुछ ख़ास अच्छी नहीं रही। स्नेहा वाघ का दिल कई बार टूटा है। उनकी शादी की कहानी सबने सुनी होगी। स्नेहा ने दो बार शादी की लेकिन उनकी शादी दोनों बार ही असफल रही। पहले पति ने उनको फिजिकली अब्यूज़्ड किया तो दूसरे ने उन्हें टॉर्चर किया। आपको बता दे, साल 2018 में स्नेहा ने अपनी पहली शादी टूटने के बारे में बताया था और अब उन्होंने अपनी दूसरी शादी को लेकर भी बात की हैं।
स्नेहा ने महज 19 साल की उम्र में अविष्कार दार्वेकर से शादी की थी। इस शादी में उन्हें डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार होना पड़ा। पहली शादी टूटने पर उन्होंने बताया कि “मैं ये नहीं कहूंगी कि वो एक गलत लड़का था, लेकिन हाँ, वह मेरे लिए सही नहीं था। दो असफल शादियों के बाद मैंने महसूस किया कि पुरुषों को हेडस्ट्रॉन्ग महिलाएं पसंद नहीं हैं। हमारे समाज में धारणा है कि केवल पुरुष ही परिवार की देखभाल कर सकते हैं, लेकिन वह सच नहीं है। मुझे मालूम है कि मैं अपने परिवार को चलाने में सक्षम हूं।”
स्नेहा ने दूसरी बार इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी से शादी की जो केवल 8 महीने ही चल सकी। दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं, लेकिन कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं। लेकिन वो जल्द ही तलाक ले लेंगे। 
उन्होंने कहा कि “पहली शादी के वक्त मेरी उम्र काफी कम थी। 7 साल बाद मैंने दोबारा शादी की लेकिन ये मेरा दुर्भाग्य ही था कि मैंने फिर से एक गलत आदमी को चुना।” लेकिन अब दो शादियां टूटने के बाद उनका कहना है कि उनकी जिन्दगी में “कोई प्यार नहीं, कोई शादी नहीं.. मैं अब किसी भी चीज के लिए तैयार नहीं हूं।”

Desk Team