छोटे परदे की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गयी हैं। ये तो हम सभी जानते हैं की अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए ढेरों पोस्ट शेयर करती हैं। और अंजलि के फोटोज और वीडियोज शेयर करते के साथ ही फैंस उसपर जमकर कमेंट और प्यार भी बरसाते हैं। कच्चा बादाम गाने पर अपने वीडियो से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं।लेकिन क्या आपको पता हैं की अंजलि अपने के पोस्ट के लिए कितना चार्ज करती हैं।

सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाने वालीं अंजलि अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से की थी। लेकिन फिर कोरोना के बाद अंजलि ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज बनाने शुरू किए।जिसके बाद अंजलि इंटरनेट पर काफी मशहूर हो गईं। वभि अभी अंजलि के इंस्टाग्राम अकांउट पर उनके करीब 11.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, उन्हें सोशल मीडिया पर मशहूर गाने ‘कच्चा बादाम’ पर अपना लिप सिंक वीडियो के बाद शोहरत हासिल हुई।

वही रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में अंजलि अरोड़ा की कुल संपत्ति लगभग तीन करोड़ रुपये है। वहीं, उनकी मासिक आय की बात करें तो वह मुख्य रूप से मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए हर महीने तीन लाख तक की कमाई करती हैं। साथ ही वह अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 50 हजार से एक लाख की रकम वसूलती हैं। इसके अलावा खबरों के मुताबिक कंगना रणौत के शो लॉकअप के लिए उन्होंने हर हफ्ते तीन से चार लाख रुपये चार्ज किए थे।

वही अंजलि को कंगना रणौत के शो लॉकअप से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। और वो इस शो की रनर अप भी रही थी। वही सूत्रों की माने तो अंजलि को लेकर अब ये कयास भी लगाए जा रहे हैं की अंजलि अरोड़ा बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं।

हालांकि अभी तक इस बयान पर अंजलि अरोड़ा या शो के मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि खबर नहीं आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



