बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब सोना मोहपात्रा बनी रिया का बैकबोन,विषकन्या कहने वालों की सिंगर ने लगाई क्लास

Summary :

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी से लेकर एनसीबी और सीबीआई दिन रात जांच करने में जुटी हुई है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी से लेकर एनसीबी और सीबीआई दिन रात जांच करने में जुटी हुई है। अब सीबीआई,ईडी और एनसीबी सभी अलग-अलग पहलुओं की जांच करने में लगी हुई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मगर एक्टर की मौत के 2 महीने बीत जानें के बाद भी फैंस का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है और आज तक भी उन्होंने रिया चक्रवर्ती को निशाने पर लिया हुआ है। 
सोशल मीडिया का एक बड़ा तबका रिया को लेकर कई तरह की बातें भी बना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो बेहद आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेेमाल किया है। वहीं इस पर अब सोना मोहपात्रा के अपनी प्रतिक्रिया दी और इस ऐसी गलत भाषा का उपयोग करने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिया के सपोर्ट में आई सोना मोहपात्रा
अक्सर अपने बयानों से जमकर सुर्खियां बटोरने वाली सोना मोहपात्रा ने अब सुशांत मामले में भी एक ट्वीट किया है। दरअसल सोना ने उन सभी लोगों और संस्थाओं को लेकर हल्ला बोला है जिन्होंने रिया को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। 
सोना मोहपात्रा ने किया ट्वीट 
सिंगर ने ट्वीट करके लिखा सुशांत की मौत किसी सदमे से कम नहीं है और उनको जरूर न्याय मिलना चाहिए। कोई इस बात पर सवाल खड़े नहीं कर रहा है,मगर रिया को विषकन्या बताना या फिर उनकी बोल्ड तस्वीरें साझा करना। यह कौन-सी सही बात है,बस बहुत हो गया। 

वैसे सोना के इस तरह के ट्वीट से सोशल मीडिया पर हर कोई खुश नहीं है। तभी हर कोई सोना के विचारों का समर्थन भी नहीं कर रहा है। दरअसल सुशांत के पक्ष में सोशल मीडिया पर जो लहर छाई हुई है उसे देखते हुए रिया चक्रवर्ती या फिर उनके किसी भी बातों को ठीक नहीं माना जा रहा है। इतना ही नहीं अब सोना का इस तरह रिया के सपोर्ट में ट्वीट फैंस को हजम नहीं हो पा रहा है,उनके लिए इस मामले में सोना मोहपात्रा रिया का समर्थन करती दिख रही हैं। 
ये सेलेब्स आए रिया के सपोर्ट में….


बेशक लंबा समय ही क्यों नहीं गुजर गया हो,मगर अब बॉलीवुड के कुछ सितारें रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। तभी तो अभिनेत्री विद्या बालन और शिबानी दांडेकर ने रिया को सुशांत मौत का हत्यारा मानने से साफ इंकार कर दिया। दोनों अभिनेत्रियों का दावा है कि जब तक किसी के खिलाफ कोई सबूत ना मिले तब तक वो इंसान निर्दोष ही माना जाता है। 
 

Desk Team