सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई की सड़कों पर की बुलेट राइड, जाम लगाने पर ट्रोलर्स से पड़ गयी लताड़

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नयी बात नहीं है और कुछ नाम तो ऐसे है जो अक्सर निशाने पर होते है। ऐसा लगता है एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ट्रोलर्स की फेवरेट है क्योंकि ये चाहे अच्छा करें या बुरा, इन्हे ट्रोल किया ही जाता है।

बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नयी बात नहीं है और कुछ नाम तो ऐसे है जो अक्सर निशाने पर होते है। ऐसा लगता है एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ट्रोलर्स की फेवरेट है क्योंकि ये चाहे अच्छा करें या बुरा, इन्हे ट्रोल किया ही जाता है। 
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा मुंबई की सड़कों पर बुलेट चलाती हुई दिखी।  उनकी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गए। फैंस ने जहां उनके इस राइडर एट्टीट्यूड की तारीफ की वहीं ट्रोलर्स ने सोनाक्षी को एक बार निशाने पर लिया। 
हाल ही में सामने आयी तस्वीरों और वीडियो में सोनाक्षी लाल रंग की बुलेट मोटर साइकिल पर सवारी करती नजर आ रही है।  इस दौरान उनका बॉडीगॉर्ड भी साथ था। सोनाक्षी को इस तरह राइड करते देख पपराजी ने बीच सड़क पर उनका पीछा किया। 
सोनाक्षी को देखने के लिए रोड पर भी जाम लगता हुआ दिखाई दिया।  यही बात ट्रोलर्स ने पकड़ ली और सोनाक्षी को बेवजह सड़क पर जाम लगाने के लिए कोसना शुरू कर दिया। कुछ ने सोनाक्षी की राइड को पब्लिसिटी स्टंट बताया , तो कुछ ने सुर्खियां बटोरने के घटिया तरीका भी कहा है। 
सोनाक्षी इस राइड के दौरान फोटोग्राफरों को पोज़ देती हुई भी दिखाई दी। इस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी खराब होती दिखाई दी कुछ फैंस ने सोनाक्षी के इस अंदाज की तारीफ की पर ट्रोलर्स ने उन्हें कई एंगेल्स पर टारगेट करने की भरपूर कोशिश की है। 

देखिये ट्रोलर्स के कमैंट्स :

1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सोनाक्षी इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म दबंग – 3 की सक्सेस एन्जॉय कर रही है।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 146 करोड़ का कलेक्शन बटोरा है। सोनाक्षी जल्द अजय देवगन स्टारर फिल्म भुज की शूटिंग भी शुरू करने वाली है। 

Ujjwal Jain