अपनी खूबसूरती और
सादगी से देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्कों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक बार
फिर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। हालांकि इस बार अभिनेत्री बड़े पर्दे पर
नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के फैंस के लिए गुड
न्यूज है कि सोनाली जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। वो जल्द ही
जी-5 की आगामी ड्रामा सीरीज़ ‘द ब्रोकन न्यूज़‘ में नजर आने वाली है। सोनाली
ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने ओटीटी डेब्यू की जानकारी दी है।
दरअसल, ‘द ब्रोकन न्यूज‘ नाम एक ड्रामा सीरीज है, यह लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज ‘प्रेस‘ का एक रूपांतरण
है, जिसे विनय वैकुल द्वारा निर्देशित किया गया है, इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे के अलावा जयदीप
अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना, किरण कुमार जैसे जाने माने कलाकार अहम रोल में
नजर आने वाले हैं।
सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज‘ का टीजर रिलीज किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “मैं अभी भी प्रसंस्करण कर रहीं हूँ कि, यह वास्तव में हो रहा है !! आखिरकार ये ‘खबर‘ आउट हो गई!” इतने सालों बाद फिल्मों में वापसी करने को लेकर एक्ट्रेस
काफी ज्यादा खुश है।
उन्होंने आगे लिखा, “सेट पर वापस आना,
रचनात्मक प्रक्रिया में वापस आना, अपने सह-अभिनेताओं और निर्देशक के साथ बातचीत
करना। चरित्र में जान लाना बहुत अच्छा लगता है। मैं जी5 के साथ अपना ओटीटी
डेब्यू करके बहुत खुश हूं, हमने एक साथ बहुत
कुछ किया है और यह परिवार जैसा लगता है। मुझे इस शो की अवधारणा शुरू से ही पसंद है
और मुझे इस पर बहुत गर्व है कि, यह कैसे निकला….
इसे देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर
सकता। जी5 पर जल्द ही आ रहा है द ब्रोकन न्यूज”
शो की कहानी मुंबई के दो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों पर बेस्ड है। जिनमें से
एक ‘आवाज भारती‘,
जो एक स्वतंत्र, नैतिक समाचार चैनल है और दूसरा ‘जोश 24/7‘ एक सनसनीखेज व आक्रामक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।टीजर की बात करें तो इस में दो तरह के न्यूज चैनल्स दिखाए जा रहे हैं। एक में
जहां जयदीप कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें दर्शकों के अटेंशन को हाइजैक करना है और
इसके लिए वो तड़कती- भड़कती सनसनीखेज खबरें सुनाएंगे।
वहीं दूसरे न्यूज चैनल की
एंकर के तौर पर सोनाली नजर आती हैं जो कहती हैं कि हम आपकी अटेंशन के लिए सच्ची
खबर पर झूठी सनसनी की मिलावट नहीं करते हैं। टीजर को देखने के बाद एक बात तो साफ
है कि इस सीरीज में न्यूज चैनल्स के काम करने के तरीकों के बारे में दिखाई देने
वाला है।


Download Android App
Download iOS App







