Sonam Kapoor New Photoshoot: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर अब दूसरी बार मां बनने जा रही है. फैंस इस खुशखबरी के मिलने के बाद से काफी एक्साइटेड हैं. वैसे तो एक्ट्रेस के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर बवाल मचाते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के आउटफिट में बॉसी लुक के साथ जो बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है, वो इन दिनों सबका ध्यान खांच रहा है.
Sonam Kapoor Pregnant: सोनम कपूर ने बिखेरे प्रेग्नेंसी के जलवे

दरअसल एक्ट्रेस ने नया फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस सोनम कपूर 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में हाल ही में उनकी नए मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.
Sonam Kapoor Baby Bump Look: एक्ट्रेस ने दिए किलर पोज

हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें एकट्रेस को ऑल व्हाइट आउटफिट में किलर पोज देते हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने शर्ट और स्कर्ट पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत और एलिगेंट लग रही हैं. सोनम कपूर ने मिनिमल मेकअप और बन हेयरस्टाइल के साथ अपने इस लुक कंप्लीट किया है. इसी के साथ सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो को साफ देखा जा सकता है.
Sonam Kapoor News: एक्ट्रेस ने किए गॉर्जियसनेस के सारे लेवल पार

वहीं, अपने इस लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने ब्लैक गॉगल भी लगाया है, जो उनके इस अंदाज को बॉसी टच दे रहा है. इस लुक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोनम ने कई शानदार पोज दिए. उनके इस क्लासी लुक ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है. वैसे तो एक्ट्रेस हर तस्वीर में काफी गॉर्जियस लगती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में सोनम का लुक गॉर्जियसनेस के सारे लेवल पार कर रहा है.
Sonam Kapoor New Photoshoot: सोनम ने किया फैंस को मदहोश

उनका ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस उनकी हर एक फोटो पर दिल हार बैठे हैं, उनके चेहरे का ग्लो देखकर फैंस नजरे नहीं हटा पा रहे हैं और तस्वीरों पर भर-भर कर कमेंट्स भी कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस का ये ग्लोई लुक अब फैंस को उनकी प्रेग्नेंसी के रहने तक मदहोश करता रहेगा.
Read More: February का महीना होने वाला है लव स्पेशल, जानें कौन सी फिल्में इस महीने बॉक्स ऑफिस पर देंगी दस्तक


Download Android App
Download iOS App




