बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। अभी वो अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रहीं हैं। साथ ही अपने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के पोस्ट शेयर करती रहतीं हैं। अपने बेबी बंप के साथ भी वो कईं फोटोज़ अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती दिखतीं हैं। सोनम के बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करने के साथ उनके चेहरे पर भी जल्द एक मां बनने की खुशी नज़र आती है। इन फोटोज़ से वो अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। इसी बीच में सोनम ने एक और अपने बेबी बंप के साथ लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

आपको बता दें, सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में सोनम को अपने बेबी बंप के साथ मिरर सेल्फी लेते देखा जा सकता है। इस फोटो में सोनम बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रहीं हैं। सोनम की इस फोटो के लुक की बात करें तो ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में नज़र आ रहीं है। तो वहीं सेम मैचिंग के स्नीकर्स भी पहने हुए हैं। साथ ही खुले बालो के साथ अपने लुक को कम्प्लिट किया है। सोनम की ये मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही बता दें इन फोटोज़ के साथ सोनम की कईं और बेबी बंप के साथ की फोटोज़ वायरल हो रहीं हैं।

बता दें, कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर की फोटोज़ वायरल हुईं थी। अगर इन फोटोज़ के लुक की बात करें तो इन फोटोज़ में सोनम कपूर ने ब्लैक ड्रेस पर ब्लैक लैदर जैकेट पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने गोल्ड की ज्वेलरी भी पहनी है। इन फोटोज़ में सोनम का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। जो लोगो को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन उनके इस स्टनिंग लुक के साथ सोशल मीडिया पर उनके बैकग्राउंड में लगी पेंटिंग की भी चर्चा हो रही हैं।
दरअसल सोनम कपूर की इन वायरल फोटोज़ के बैकग्राउंड में एक घोड़े की पेंटिंग लगी देखी जा सकती है। जिसे देखकर लोग उसका मज़ाक बनाने लगे है। बता दें, इस पेंटिंग को देखकर लोगों को फिल्म ‘वेलकम’ के ‘मजनू भाई’ की याद आ गई है। और इस पोस्ट पर सोनम कपूर की तारीफें करने के साथ लोग इस पेंटिंग के लिए भी मजेदार कॉमेंट कर रहें हैं। ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



