बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जब से अपने मां बनने की खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है, तभी से सोनम लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बेबी बंप वाली प्यारी तस्वीरें साझा कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं।

सोनम कपूर ने हाल ही में एक बार फिर अपनी बेबी बंप बाली कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सोनम बेहद खूबूसरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ देखने को मिल रहा है। खास बात एक्ट्रेस की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस उन पर अपना दिल हार बैठे हैं और और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
.jpg)
सोनम कपूर ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुल अपनी पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- Kaftan लाइफ मेरे एंजेल के साथ।
एक्ट्रेस अपने इस फोटोशूट में अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। सोनम कपूर की इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। उनके लुक की बात करें तो इन फोटोज में ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट प्लस साइज बॉडी के साथ-साथ अपने इस खास लुक को फ्लॉन्ट किया।
.jpg)
.jpg)


वैसे सोनम कपूर के आने वाले बेबी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें सोनम ने अपनी शादी के दो साल बाद फैमिली प्लानिंग की है और इसे लेकर उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो सही समय का इंतजार कर रही थीं। वहीं अपनी प्रेगनेंसी को लेकर अपने हालिया इंटरव्यू में बताया था कि शुरू के तीन महीने काफी मुश्किल भरे रहे थे।

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये कपल अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे गौरतलब है कि सोनम कपूर ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरों के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया था।


Download Android App
Download iOS App



