Sonam Kapoor Welcome Second Child: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा 29 मार्च को दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी। गुड न्यूज सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए और कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
Sonam Kapoor Welcome Second Child: 40 की उम्र में Sonam Kapoor दूसरी बार मां बनीं

सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज यानी 29 मार्च 2026 को, हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है, और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और बड़े हो गए हैं।
वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए भगवान के आभारी हैं. प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु.’
Sonam- Anand के बारे में

सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को धूमधाम से शादी की थी। आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं, जो ‘शाही एक्सपोर्ट्स’ और क्लोदिंग ब्रैंड ‘Bhaane’ के को-फाउंडर हैं। सोनम और आनंद के घर पहली बार साल 2022 को बेटे की खुशी आई, जहां एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। दोनों ने मिलकर बच्चे का नाम वायू रखा था. अब एक बार फिर से ये कपल एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं।
ये एक स्टार-स्टडेड शादी थी, जिसमें कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, और करण जौहर शामिल हुए थे। सोनम कपूर ने लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था, जबकि आनंद आहूजा ने पारंपरिक शेरवानी पहनी थी। दोनों की मुलाकात 2014 में हुई थी और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, आनंद ने उन्हें प्रपोज किया था और फिर दोनों ने शादी कर ली।
Also Read: Isha Malviya और Elvish Yadav के फेक बॉन्ड पर भड़के फैंस, शो के मेकर्स को लगाई जमकर लताड़


Download Android App
Download iOS App




