Isha Malviya और Elvish Yadav के फेक बॉन्ड पर भड़के फैंस, शो के मेकर्स को लगाई जमकर लताड़

Summary :

Elvish And Isha Fake Bond: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ कई वजहों से सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस शो में खास तौर पर ईशा मालविया और एल्विश यादव की जोड़ी को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं. क्योंकि ये जोड़ी अक्सर साथ में खाना बनाती और मज़ा करती दिखाई देती है. शो में इन दोनों ने अपनी केमिस्ट्री और मस्ती से खूब सुर्खियां बटोरीं हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया. शो के दौरान इनके बीच फन बैंटर (हल्की-फुल्की नोकझोंक) ने काफी लाइमलाइट बटोरी, जिससे डेटिंग की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन…

Elvish And Isha Fake Bond: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ कई वजहों से सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस शो में खास तौर पर ईशा मालविया और एल्विश यादव की जोड़ी को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं. क्योंकि ये जोड़ी अक्सर साथ में खाना बनाती और मज़ा करती दिखाई देती है.

Elvish And Isha Fake Bond
Elvish And Isha Fake Bond (Source: Social Media)

शो में इन दोनों ने अपनी केमिस्ट्री और मस्ती से खूब सुर्खियां बटोरीं हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया. शो के दौरान इनके बीच फन बैंटर (हल्की-फुल्की नोकझोंक) ने काफी लाइमलाइट बटोरी, जिससे डेटिंग की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन अब शो में दिखाई जा रही चीजों को देखकर ऐसा लगने लगा है कि एल्विश और ईशा के बीच ये क्लोजनेस जानबूझकर दिखाई जा रही है.

Elvish And Isha Fake Bond: ईशा मालविया और एल्विश यादव ‘लाफ्टर शेफ्स’ में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @the50_clube

शुरुआती दौर में शो के अंदर इन दोनों की केमिस्ट्री को पार्टनर के रूप में काफी पसंद किया गया. ईशा और एल्विश की नोंक-झोंक और एक-दूसरे के साथ मस्ती को फैंस ने खूब एन्जॉय किया. लेकिन अब फैंस का ये मानना है कि शो के अंदर ये सारी चीजें जानबूझकर दिखाई जे रही है, ताकि लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सके.

Elvish And Isha Fake Bond
Elvish And Isha Fake Bond (Source: Social Media)

एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी वायरल हो रही एक क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘क्या ही जबरदस्ती वाला एंगल बनाते हैं, ऑडियंस का बेवकूफ बनाने के लिए’. तो वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘ईशा एक कैरेक्टरलेस लड़की है, अपने पास्ट में दो लड़कों को लड़वा चुकी है और अब एल्विश का अटेंशन पाना चाहती है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो अभी ट्रेंड कर रहा है. समर्थ ने सही कहा था कि वो अच्छी दोस्त है पर गर्लफ्रैंड बनने के लायक नही हैं.’

Elvish And Isha Fake Bond: एल्विश के साथ गानें में नजर आ चुकी हैं ईशा

Elvish And Isha Fake Bond
Elvish And Isha Fake Bond (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में एल्विश का एक गाना “Justin Bieber” आया था, जिसमें ईशा ने डांस किया था और इसके बाद से कई लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया था कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन सच्चाई क्या है और क्या नहीं ये अब तक सामने नहीं आ पाया है.

हालांकि शो में चल रहे इस लव एंगल के बारे में अब लोगों की बस एक ही राय है कि इसे जल्द से जल्द बन्द कर के कुछ अच्छा कंटेंट दिखाया जाए. हर बार शो में फेक बॉन्ड बनवाकर दिखाना ना मेकर्स के लिए अच्छा है और ना ही ऑडियंस के लिए, क्योंकि अब हर कोई चीजों को समझने लगा है.

Read More: Rajat Dalal ने Chahat Pandey को छोड़कर गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वायरल फोटोज़ देख हैरान हुए फैंस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।