Rajat Dalal Marriage: ‘बिग बॉस’ और ‘द 50’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके रजत दलाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इन दिनों उनके फैंस इस बात को लेकर भी बातचीत कर रहे थे कि आखिर रजत की गर्लफ्रैंड कौन है, क्योंकि द 50 शो में चाहत पांडे के साथ उनके बर्ताव और रिलेशन को देखकर हर किसी का ये मानना था कि चाहत और रजत मन में एक दूसरे के लिए कुछ तो हैं.
जिसके बाद हर किसी ने इनका नाम एक साथ जोड़ दिया था. वहीं कई लोग तो अलग अलग नाम देकर इनके रिश्ते को ऑफिशियल करने की कोशिश भी कर रहे थे. लेकिन इसी बीच अब रजत ने कुछ ऐसा कर दिया है कि इन सारी बातों पर अब लगाम लग गई है.
Rajat Dalal Marriage: रजत दलाल ने की शादी

रजत दलाल उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं और वैसी ही बेबाकी दिखाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर के फैंस और अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को हैरान कर दिया है. दरअसल, रजत दलाल फाइनली (Rajat Dalal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. एक्ट्रेस चाहत पांडे संग लिंकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने गुपचुप शादी रचा ली है. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए अपने जिंदगी के नए सफर की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. रजत दलाल की शादी की तस्वीरें देखते ही देखते अब वायरल हो गईं हैं.

रजत दलाल (Rajat Dalal) ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कीं. इन तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि रजत दलाल ने डेस्टिनेशन वेडिंग की है, हर एक तस्वीर में रजत दलाल की खुशी देखने लायक हैं. अपनी पहली फोटो में जहां वो पत्नी का हाथ थामे नजर आए, तो वहीं अगली फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखाई दिए. रजत दलाल की अगली दो तस्वीरें जयमाला की रस्म से जुड़ी थी. इन तस्वीरों को साझा करते हुए रजत दलाल ने कैप्शन में लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत.”
Rajat Dalal Marriage: रजत दलाल को मिली ढेर सारी शुभकामनाएं

रजत दलाल (Rajat Dalal) की तस्वीरें देख फैंस से लेकर टीवी स्टार्स तक हर कोई उन्हें शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं. निक्की तंबोली ने उनकी इन तस्वीरों पर लिखा, “बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं. हमेशा आशीर्वाद मिले.” तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा ने कमेंट किया, “ढेर सारी बधाइयां.”
कशिश कपूर तो रजत की फोटोज देखकर हैरान रह गईं. उन्होंने कमेंट किया कि, “आपने शादी कर ली, हे भगवान, ढेर सारी शुभकामनाएं.” उनके अलावा अरबाज पटेल जैसे कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं. ऐसे में अब फैंस के मन में एक सवाल और खड़ा हो रहा है कि रजत ने कही चाहत को धोखा तो नहीं दे दिया. क्योंकि भले ही रजत और चाहत का रिश्ता ऑफिशियल ना हुआ हो, लेकिन इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग कुछ अलग ही कहानी बयां किया करती थी. हालांकि ऐसा है या नहीं ये तो आने वाले समय मे ही पता चल पाएगा.
Read More: Dhurandhar 2 को लेकर क्रेज़ी हुए फैंस, वीकडेज़ में भी नही थम रही कमाई की रफ्तार


Download Android App
Download iOS App




