मशहूर सिंगर सोनू निगम अक्सर ट्रोलर्स निशाने पर आ जाते हैं। दरअसल पिछले हफ्ते सोनू निगम रक्तदान करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था,जिसमें वो पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस बीच सोनू निगम ने फेस पर मास्क नहीं पहना हुआ था। बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें देख लिया और यूजर्स ने उन्हें मास्क पहने की सलाह देते हुए धड़ल्ले से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने किया रियेक्ट
सोशल मीडिया की जनता ने के एक यूजर ने लिखा- आपने अच्छा काम किया लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनिए। जबकि अन्य यूजर ने लिखा- आपका मास्क कहां है?,इसके अलावा तीसरे यूजर ने कहा कि- ‘सर ये सब मास्क लगाकर भी हो जाता है।’ सोनू की वीडियो पर इसी तरह के मिले-जुले कमेंट्स कई अन्य यूजर्स ने भी किए।
यही नहीं लोगों के लगातार ट्रोल करने के बाद सोनू निगम ने अपने फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान सोनू ने लिखा ‘जो यहां आइंस्टीन बनकर आए हैं उनको मेरा जवाब, वो इसी भाषा के हकदार हैं। गधों, उल्लू के पट्ठों, रक्तदान के वक्त मास्क पहनना मना है। कितना गिरोगे लेफ्टिस्ट?

मालूम हो, सोनू निगम ने मुंबई के जुहू में ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही उन्होंने सभी से यह अपील करी थी कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाया है वह आगे आएं और रक्तदान करें क्योंकि जल्द ही भारत में इसकी कमी होने वाली है। कोरोना संकट के बीच जब देश में में ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड्स की कमी देखी जा रही है तो सोनू निगम फंडरेजर इवेंट के जरिए मदद करने से जरा भी पीछे नहीं है रहे।


Download Android App
Download iOS App



