बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद तमाम मुश्किलों के बावजूद लगातार जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। सोनू के सोशल मीडिया अकाउंट पर मदद मांगने वालों की संख्या में दिन-प्रति-दिन इजाफा होता जा रहा है। सोनू भी मदद वाली फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। सोनू की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। कई लोगों की जिंदगी में मसीहा बनकर आए एक्टर के फैंस नए-नए अंदाज में उन्हें तोहफे भेज कर आभार जताते रहते हैं।

सोनू की पोस्टर की तस्वीरें तो कई बार सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं, लेकिन सिम कार्ड पर अपनी तस्वीर देख एक्टर रिट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाए। सोमिन नाम के उनके एक फैन ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। जिसमें छोटे से सिम कार्ड पर सोनू सूद का चेहरा बना हुआ था। सोमिन ने इस तस्वीर के साथ सोनू सूद को टैग भी किया था। सोनू सूद ने इस ट्वीट पर तुरंत एक्शन लेते हुए इस पोस्ट रिट्वीट किया।
Free 10 G network ,😄 https://t.co/uwUUSMBXLW
— sonu sood (@SonuSood) October 7, 2021
हथेली में समा जाने वाले छोटे से सिम कार्ड पर सोनू की शानदार फोटो देख फैंस न सिर्फ बनाने वाले की बल्कि एक्टर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोनू के कैप्शन पर एक फैन ने लिखा ‘आपके हेल्प करने का नेटवर्क उससे भी तेज है’। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह दुनिया का सबसे तेज नेटवर्क है। वहीं कई लोग मैसेज करके सोनू सूद से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों सोनू सूद के घर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया था। टैक्स से जुड़ी गड़बड़ी का जानकारी मिलने पर तीन दिन तक सोनू के घर छानबीन की गई। इस दौरान टीम को कोरोना काल से शुरु हुए मदद से संबंधित तमाम कागज हाथ लगे। ऐसे में जाते-जाते अधिकारी भी सोनू सूद के काम की तारीफ करने लगे।


Download Android App
Download iOS App



