Sonu Sood को SpiceJet का खास ट्रिब्‍यूट, ‘मसीहा’ के पोस्टर से जगमगाया विमान

Summary :

सोनू सूद पिछले साल से अब तक तमाम लोगों की मदद कर चुके हैं। इसके लिए उन्‍हें अलग-अलग तरीके से कई जगह सम्‍मानित भी किया जा चुका है।

पिछले करीब एक साल से बॉलिवुड ऐक्‍टर सोनू सूद देश के अलग-अलग लोगों के लिए मसीहा साबित हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्‍होंने प्रवासी मजदूरों को जिस तरह एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया, उसके बाद तमाम लोगों के रहने-खाने का इंतजाम किया, ट्विटर पर लोगों की एक ट्वीट पर मदद की, उससे उन्‍हें दुनियाभर से तारीफ और आशीर्वाद मिल रहा है। इस बीच एयरलाइंस स्‍पाइसजेट ने स्‍पेशल तरीके से सोनू का आभार जताया है। 
दरअसल, स्‍पाइसजेट ने अपने जहाज पर सोनू और अन्‍य लोगों की तस्‍वीर लगाई है। इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे मुश्‍किल समय में सोनू लोगों के रक्षक बने। जिस पर कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘सैल्यूट टू द सेवियर सोनू सूद’। सोनू सूद की तस्वीर से सजे इस विमान की तस्वीरें इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


विमान कंपनी स्पाइस जेट ने एक्टर सोनू सूद को सलामी देते हुए उनका एक बड़ा सा पोस्टर अपने विमान पर छपवाया है। इतना ही नहीं, विमानन कंपनी ने सोनू सूद के पोस्टर के साथ ही उन्हें सलामी भी दी है। सोनू सूद के पोस्टर के साथ लिखा है, ‘सैल्यूट टू द सेवियर सोनू सूद’।

स्पाइस जेट के विमान की ये तस्वीरें इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विमानन कंपनी के उठाए इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Desk Team