चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले पर बोले एक्टर Sonu Sood, लोगों से की ये खास अपील

Summary :

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 60 छात्राओं की आपत्‍तिजनक स्‍थिति में वीडियो बनाया और उसे एक युवक को शेयर कर दिया. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनू सूद ने ट्वीट कर इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन में लोगों की बहुत मदद की थी, तभी से आम
जनता के लिए अभिनेता किसी मसीहा से कम नहीं है। वहीं सोनू भी हर मुद्दे पर खुलकर
अपनी राय रखते है। ऐसे में सुबह से खबरों में बने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से प्राइवेट
वीडियो लीक मामले पर एक्टर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। एक्टर ने सोशल
मीडिया के जरिए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से खास अपील की है।

Sonu Sood urges people not to share leaked videos from Chandigarh  University | Bollywood - Hindustan Times

खबरों के मुताबिक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 60 छात्राओं की आपत्‍तिजनक
स्‍थिति में वीडियो बनाया और उसे हिमाचल प्रदेश में रहने वाले एक युवक को शेयर किया
है। फिलहाल इस मामले में उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वही वीडियो
लीक मामले के सामने आने के बाद छात्र यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन कर
रहे हैं।

Chandigarh University girl held for 'leaking' obscene videos, varsity says  clip was personal - India News

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, “ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। समय आ गया है
कि हम अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक जिम्मेदार समाज की मिसाल कायम करें। यह
हमारे लिए परीक्षा का समय है
, पीड़ितों के लिए नहीं जिम्मेदार बनें।” इसके साथ उन्होंने हाथ
जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया है।

बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का व्यापक
विरोध जारी है। अधिकारियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है और
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने वीडियो लीक के
बाद मौत या आत्महत्या के प्रयास की खबरों को खारिज कर दिया है। दरअसल ऐसा कहा जा
रहा था कि वीडियो लीक होने के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या का प्रयास किया था।

Massive Protest In Chandigarh University Over 'Leaked Objectionable Videos'  Of Women Students

इस मामले पर मोहाली के एसएसपी ने बताया,“यह एक छात्रा द्वारा शूट
किए गए और प्रसारित किए गए वीडियो का मामला है। मामले में
FIR दर्ज कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया
है। इस घटना से संबंधित किसी की मौत की सूचना नहीं है और मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक,
 आत्महत्या के  प्रयास की भी सूचना नहीं मिली है।” 

 

Desk Team