बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में जरुरतमंदों की मदद कर खूब नाम कमाया. लोगों नेउनके काम की जमकर तारीफ की है। लॉकडाउन से लेकर अभी तक सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार अभिनेता सोनू सूद मुंबई में रहने वाली एक बच्ची की मदद के लिए आगे आए हैं।

हाल ही में सोनू सूद को टैग करते हुए पीटर फर्नांडिस नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया और एक बच्ची की मदद की गुहार लगाई. अब सोनू सूद ने भी उनको मदद का भरोसा दिलाया है। यूजर्स उनके इस कदम की सराहना करते हुए खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल ट्विटर पर पीटर फर्नांडिस नाम के यूजर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा ‘सोनू सूद जी… सर एक ‘ 10 साल की बच्ची जो मुंबई में अपने गरीब मां बाप के साथ रहती है, उस बच्ची की पीछे रीढ़ की हड्डी में क्रैक आ गया है और पस जम गया है. डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन के लिए कहा है, प्लीज उस बच्चे की मदद कीजिए.’

सोशल मीडिया पर मांगी गई इस मदद के जवाब में सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा ‘चलिए इस बच्ची को स्वस्थ करते हैं। तैयारी कीजिए. 28th को होगी सर्जरी.’ इसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सोनू सूद की तारीफों का सिलसिला चल पड़ा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



