इस साल अक्षय कुमार की रिलीज़ होने जा रही पहली और बहुप्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर लांच हो गया है। उम्मीद पर खरा उतरते हुए फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का काफी समय से फैंस को इंतजार है।
.jpg)
फिल्म में अक्षय कुमार एंटी टेररिज्म स्क्वॉड के ऑफिसर बने है और कटरीना कैफ ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना का एक बच्चा भी है जो आतंकवादियों द्वारा किये गए हमले में मारा जाता है।
रोहित शेट्टी का एक्शन पैक्ड स्टाइल इस फिल्म में दर्शकों को नेक्स्ट लेवल का अहसास कराएगा। फिल्म के ट्रेलर में भरपूर एक्शन , धमाके और गोलीबारी देखने को मिल रही है।
.jpg)
ट्रेलर में सिंघम यानी अजय देवगन और रणवीर सिंह यानी सिंबा की भी एंट्री हुई है। तीनों एक साथ परदे पर एक्शन करते हुए दर्शकों को खास रोमांच पेश करते दिखाई दे रहे है। वहीं लम्बे समय बाद कटरीना संग अक्षय की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी।
.jpg)
फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर करीब 4 मिनट लम्बा है और ये फिल्म जगत का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है। ट्रेलर में अक्षय कुमार एक बार फिर देशभक्ति में ओतप्रोत किरदार में नजर आ रहे है और जिस तरह ट्रेलर हिट हुआ है , फिल्म का सुपरहिट होना तय माना जा रहा है।
.jpg)
फिल्म में कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ और विवियन भटेना भी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी पर अब इसे 24 मार्च को शाम 6 बजे रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को गुड़ी पाड़वा की छुट्टी का भी अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



