Kangana Ranaut के सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ना Sophie Choudry को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ‘कुछ शर्म है…’

Summary :

एक्ट्रेस सोफी चौधरी का नाम एक्ट्रेस कंगना रनौत के सिक्योरिटी गार्ड बहस को लेकर चर्चा में आ गया है। जिसको लेकर फैंस सोफी चौधरी पर काफी भड़क गए हैं। वायरल वीडियो में सोफी चौधरी को कंगना के सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी से बात करता देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी पिछले काफी वक्त से इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। सोफी का नाम इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसकी वजह बी-टाउन क्वीन कंगना रनौत के सिक्योरिटी गार्ड और सीआरपीएफ जवान के साथ सोफी की भिड़त है। 
सोशल मीडिया पर सोफी चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कंगना के सिक्योरिटी गार्ड के किसी बात पर बहस करती नजर आ रही हैं। कंगना के गार्ड के साथ सोफी का बर्ताव लोगों को एक आंख नहीं भाया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स सोफी चौधरी पर सीआरपीएफ जवान से घमंड में बात करने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।
सोफी के वीडियो को ट्वीटर पर वाहिद अली खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में मशहूर अभिनेत्री सोफी चौधरी कंगना के सिक्योरिटी गार्ड के साथ बहस करती दिख रही हैं। ये वीडियो उस बिल्डिंग के बाहर का जहां कंगना रनौत डांस क्लास और सोफी चौधरी वर्कआउट के लिए आती हैं।
वीडियो में आप देख और सुन सकते हैं कि- गार्ड एक्ट्रेस से कहता है कि मैम हम हर किसी को फॉलो करते हैं। इस पर सोफी चौधरी उनसे कहती हैं अगर आपको फॉलो करना तो सीधा डांस क्लास में चले जाइए। सोफी की बात पर गार्ड कहता है कि मैम हमारा काम है हर किसी से पूछताछ करना, जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं जाकर सीधा कंगना से बात करती हूं। इस पर वो सिक्योरिटी गार्ड उन्हें ऐसा करने को मना करता है।

बता दें कि बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत को केंद्र सरकार के जरिए वाई प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। जो हर वक्त एक्ट्रेस की सुरक्षा के लिए उनके साथ रहती है और उनसे मिलने वालों से पूछताछ करती है। ऐसे में कंगना के सिक्योरिटी गार्ड और सीआरपीएफ जवान से इस लहजे में सोफी का बात करना नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
इंटरनेट पर वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स सोफी चौधरी को बेरहमी से ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स सोफी चौधरी को उनके बर्ताव को लेकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने तो वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, कुछ शर्म है सोफी चौधरी, वो आपके और आपके कैंप के लिए खिलाफ कुछ भी पर्सनल नहीं है। वो सिर्फ अपना काम कर रहा है और सिर्फ कंगना के आदेश का पालन कर रहा है, जिसे मौत के खतरों के कारण वाई प्लस सिक्योरिटी मिली है। 
एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, इसको क्या प्रॉब्लम है जवान से अब। एक अन्य यूजर ने कहा, ये कौन है अब? इसके अब अटेंशन मिल गया कंगना के नाम से। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत की तरफ से अभी तक अपने सिक्योरिटी गार्ड और सोफी चौधरी के इस वायरल वीडियो पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Desk Team