स्टेज पर गाते-गाते अचानक हुई इस फेमस रैपर की मौत, आखिरी वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Summary :

रैपर कोस्टा टिच की अचानक ही परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर मौत हो गई। कोस्टा टिच गाते-गाते गिर पड़े। उनके परफॉर्मेंस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख फैन्स को झटका लगा है। कोस्टा टिच की परफॉर्मेंस देखने काफी भीड़ जमा थी और रैपर उनके लिए गाने गा रहे थे।

बीतों दिनों ही बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई और अब साउथ अफ्रीका के पॉपुलर रैपर और आर्टिस्ट कोस्टा टिच की मौत की खबर आ रही है। इस खबर ने एंटरटेनमेंट जगत को हिलाकर रख दिया है। रैपर कोस्टा त्सोबानोग्लू को उनके फैंस  कोस्टा टिच नाम से बुलाते हैं। 
बताया जा रहा है कि कोस्टा टिच शनिवार यानी 11 मार्च को जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा म्यूजिक फेस्टिवल में  परफॉर्म कर रहे थे। उसी दौरान अचानक वो गाते-गाते स्टेज पर गिर पड़े। तभी उनकी मौत हो गई। कोस्टा टिच की इस आखिरी परफॉर्मेंस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। रैपर की मौत से उनकी फैमली और फैंस सदमे में हैं।
दरअसल, बीते दिन अल्ट्रा म्यूजिक फेस्टिवल होस्ट किया गया था। जहां कोस्टा के गाने सुनने के लिए उनके चाहनेवालों की भीड़ भी जमा हुई थी। अपने चाहनेवालों को खुश करने के लिए रैपर ने एक से बढ़कर एक गाने भी गाए और अपने फैंस का दिल भी जीता। लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये उनकी आखिरी परफोर्मेंस होने वाली है।

दक्षिण अफ्रीकी मीडिया हस्ती फिल एमफेला ने शनिवार देर रात ट्विटर के जरिए रैपर कोस्टा टिच की मौत की खबर की पुष्टि की। एम्फेला ने ट्वीट में लिखा, आरआईपी: कोस्टा टिच नेल्स्प्रूट में जन्मे कलाकार और डांसर, असली नाम कोस्टा त्सोबानोग्लू का निधन हो गया है। वो 27 साल का था। टीच ‘बिग फ्लेक्सा’, ‘नकलकथा’ और ‘एक्टिवेट’ जैसी हिट फिल्मों के साथ अमापियानो शैली में अपने कॉनट्रिब्यूशन के लिए भी जाने जाते थे।
रैपर की अचानक मौत से साउथ अफ्रीका की म्यूजिक इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। बता दें कि पिछले साल कुछ ऐसा ही बॉलीवुड सिंगर KK के साथ हुआ था। मई 2022 में जब वह कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे तो अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में उनकी मौत हो गई।

Desk Team