सोशल मीडिया पर इस वक्त श्रीजिता डे और माइकल का सेकेंड वेडिंग कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके अनुसार 9 नवंबर को दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी.
वहीं 10 नवंबर को ये कपल गोवा में सात फेरे लेने वाला है. दोनों की ये शादी बंगाली रीति-रिवाजों से होगी. वहीं शादी वाले दिन सुबह कपल की हल्दी की रस्म निभाई जाएगी.
श्रीजिता और माइकल ने पिछले साल जुलाई में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी. इस दौरान श्रीजिता व्हाइट गाउन और माइकल ब्लैक कलर के टक्सीडो में नजर आए थे.
श्रीजिता साल 2019 में माइकल संग रिलेशनशिप में आई थी. दोनों की पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी. जहां से उनकी बातचीत शुरू हुई.
इसके बाद दोनों ने दो साल तक डेटिंग की. वहीं जब श्रीजिता बिग बॉस के घऱ में थी. तो वहां भी माइकल उनसे मिलने पहुंचे थे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीजिता अपने अभी तक के करियर में ‘उतरन’, ‘तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही’, ‘लेडीज स्पेशल’, ‘लाल इश्क’ और ‘ये जादू है जिन’ का जैसे कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में ‘कसौटी जिंदगी की’ टीवी शो से की थी. वहीं सीरियल्स के अलावा एक्ट्रेस ‘टशन’, ‘मानसून शूटआउट’, ‘लव का द एंड’ और ‘रेस्क्यू’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.


Download Android App
Download iOS App







