साउथ के मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म आरआरआर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में साउथ अभिनेता राम चरण और जुनियर एनटीआर अहम रोल में थे। को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में झंडे गाढ़ दिए है। जहां फिल्म दो अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही। इसी खुशखबरी के बीच बाहुबली डायरेक्टर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर ऋतिक पर कॉमेंट करते दिख रहे थे।

बाहुबली डायरेक्टर के इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद ऋतिक रोशन और बॉलीवुड के फैंस काफी नाराज हो गए थे। वहीं अब अपने पुराने विवादित वीडियो पर राजामौली का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब राजामौली अपने वायरल वीडियो पर खुलकर बात की। एस एस राजामौली ने साल 2009 में ऋतिक रोशन पर की अपनी टिप्पणी पर अब इतने सालों बाद सफाई दी है।

एक इंटरव्यू के दौरान अपने वायरल वीडियो में ऋतिक पर कॉमेंट करने पर एस एस राजामौली ने अपनी बात रखते हुए कहा, “ये बहुत ही पुरानी बात है। मुझे लगता है, वही कोई 15-16 साल पुरानी। पर मैं ये मानता हूं, मेरा शब्द चयन सही नहीं था। मेरा इरादा उन्हें नीचा दिखाने का कभी नहीं था, मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। ये बहुत पहले की बात है।”

बता दें कि एस एस राजामौली का वायरल वीडियो 13 साल पुराना है। साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बिल्ला’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान राजामौली ने कहा था कि “जब दो साल पहले हिंदी में ‘धूम 2’ आई थी, तो मुझे लगा कि ऐसी क्वॉलिटी वाली फिल्में सिर्फ बॉलीवुड क्यों बना पा रहा है। हमारे पास ऋतिक रौशन जैसे हीरोज़ नहीं हैं क्या? मैं अभी-अभी ‘बिल्ला’ फिल्म के गाने पोस्टर और ट्रेलर देखा। प्रभास के सामने ऋतिक रौशन कुछ नहीं हैं, तेलुगु सिनेमा को हॉलीवुड लेवल पर ले जाने के लिए मैं मेहर रमेश (डायरेक्टर) को थैंक यू कहना चाहता हूं।”

इसी वीडियो को लेकर एस एस राजमौली को सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। वहीं अब जब डायरेक्टर ने अपने बयान पर सफाई दे दी है तो लोग उसे लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एस एस राजामौली ने आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपने नाम का डंका बजा दिया है। बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App



