साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माता एस एस राजमौली बहुत जल्द दर्शकों के लिए एक बड़ा और बेहद ही नायाब तोहफा लाने वाले हैं। बाहुबली और आरआरआर जैसी दमदार फिल्में करने वाले एस एस राजमौली उन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं जिनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपनी हर एक फिल्म में जी-तोड़ लगन लगा देने वाले डायरेक्टर्स की लिस्ट में राजमौली का नाम सबसे ऊपर वाली श्रेणी में लिया जाता हैं।

अब राजमौली अपने ग्रैंड प्रोजेक्ट्स के साथ फैंस का यह इंतजार भी खत्म करने वाले हैं। दरअसल एसएस राजमौली बहुत जल्द उनके ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम शुरू करने वाले हैं। जिसका इंतज़ार ना सिर्फ डायरेक्टर को बल्कि उनकी पूरी ऑडियंस को भी काफी था।

महाभारत को लेकर बात करते हुए राजमौली ने कहा कि, अगर वह इस प्रोजेक्ट पर काम करते हैं तो वह 10 हिस्सों में इसे बनाएंगे ताकि सभी सीन्स को साफ तौर पर दिखाया जा सके. पहले वे इसके सभी वर्जन को पढ़ेंगे जिसमें शायद उनको एक साल लग जाए. इसके बाद वे कहानी को अपना हिसाब से स्पिन देंगे जिसके बाद उसकी स्क्रिप्टिंग और कास्टिंग पर काम करेंगे’.

बस तभी से इन खबर ने दर्शको के दिलो में उत्सुकता का सैलाब लाया हुआ हैं। आरआरआर जैसी ऑस्कर अवार्ड विनिंग फिल्मो के देने के बाद अब दर्शक राजमौली की अगली धमाकेदार पेशकश को देखने के लिए आँखें बिछाए हुए बैठे हैं।
क्या RRR एक्टर्स को ‘महाभारत’ में मिलेगा मौका?

फिल्म निर्माता राजमौली के मुताबिक महाभारत उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए वे लंबे समय से प्लान कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह जो भी फिल्में बनाते हैं वह महाभारत के लिए उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। उन्होंने कहा कि, ‘उन्हें ऐसा लगता है कि वे हर फिल्म के साथ महाभारत के लिए एक कदम आगे बढ़ते हैं. महाभारत में कास्टिंग को लेकर सवाल पूछे जाने पर राजमौली ने कहा कि महाभारत के कास्ट ऐसे लिखे जाएंगे जो न पहले किसी ने देखे होंगे न सुने होंगे.’

राजमौली ने आगे कहा, ‘मैं महाभारत को अपने अंदाज में दिखाउंगा. उन्होंने बताया कि महाभारत की कहानी तो वही होगी लेकिन उसे मैं अलग अंदाज में पेश करूंगा.; जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आरआरआर के कलाकारों को महाभारत में कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसपर उन्होंने जवाब दिया कि वे कहानी के किरदार लिखने के बाद ही इसपर सोचेंगे’.


Download Android App
Download iOS App



