टीवी इंडस्ट्री घर-घर पहुंचने का आज कल एहम जरिया है, लोग इसके चलते लगातार लाइम लाइट में आने लगते है। वही बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार भी टीवी पर आकर लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देते है। वही साल 2020 में गलत खबरों से सुर्खियों में रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती टीवी पर वापिसी करने जा रही है।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रही रिया ने यू तो अपने करियर की शरुआत वीजे से की थी, किसके बाद धीरे धीरे उन्होंने कई छोटी मोती फिल्मो में काम किया। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद रिया के नाम के किस्से इतने मशहूर नहीं हुए थे, जितना उनके किस्से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुए थे। एक्ट्रेस सुशांत की मौत के बाद हर जगह टीवी पर छाई थी।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी देश के हर इंसान को बखूबी जुबानी याद है , और हो भी क्यों न इनकी प्रेम कहानी अनोखी थी। जिसमे प्यार, ‘पैसे के हेरा फेरी’, ‘धोखा’, ‘साजिश’ के साथ ‘पागलपन’ और ड्रग्स भी शामिल थे। ठीक वैसी ही जैसे बॉलीवुड की फिल्मो में होता है।

बॉलीवुड के खिलाफ जहा सुशांत की मौत ने देश में हर व्यक्ति के अंदर आक्रोश भर दिया था वहीं रिया और उनके परिवार वालों को पुलिस की लगातार पूछताश से गुजरना पड़ा था। क्योकि रिया एक ऐसी शख्स थी जो सुशांत की जिंदगी से जुड़े हर फैसले को लेती थी। इन सब के चलते उन्हे काम नहीं मिला और अब उन्हें घर बैठना पड़ा। लेकिन कहते हैं न ज़िन्दगी किसी के लिए नहीं रुकती और यही वजह है की तीन साल के बाद रिया अपनी शुरुआत फिरसे वहीं से कर रही जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।
हालाकि अब रिया शरुआत रियलिटी शो रोडीज़ की जज बनकर करेंगी। वही बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने मेकअप रूम की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमे रिया कहती है- “आपको क्या लगा. …मैं वापिस नहीं आउंगी? डर जाउंगी डरने की बारी किसी और की है। मिलते है ऑडिशंस में।


Download Android App
Download iOS App



