Stylish Blouse Designs For Plain Saree: त्योहारों पर प्लेन साड़ी के साथ करें ये 6 सुपर ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन ट्राई

Summary :

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साड़ी लुक्स में उनके ब्रालेट ब्लाउज काफी पसंद किए जाते हैं, ये ब्लाउज डिजाइन किसी भी सिंपल और प्लेन साड़ी को हॉट और स्टाइलिश लुक देने के लिए एकदम परफेक्ट है आप भी किसी खास फेस्टिवल पार्टी को अटेंड करने वाली हैं, तो अपनी प्लेन साड़ी से कंट्रास्ट ब्रालेट ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने इस लुक में व्हाइट साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज को स्टाइल किया है अगर आप डीप नेकलाइन ब्लाउज को अवॉइड करना चाहती हैं, तो ये आपके साड़ी लुक्स को स्टाइलिश बनाने के लिए…

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साड़ी लुक्स में उनके ब्रालेट ब्लाउज काफी पसंद किए जाते हैं, ये ब्लाउज डिजाइन किसी भी सिंपल और प्लेन साड़ी को हॉट और स्टाइलिश लुक देने के लिए एकदम परफेक्ट है

आप भी किसी खास फेस्टिवल पार्टी को अटेंड करने वाली हैं, तो अपनी प्लेन साड़ी से कंट्रास्ट ब्रालेट ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं

एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने इस लुक में व्हाइट साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज को स्टाइल किया है

अगर आप डीप नेकलाइन ब्लाउज को अवॉइड करना चाहती हैं, तो ये आपके साड़ी लुक्स को स्टाइलिश बनाने के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है

आप अपनी प्लेन साड़ी के लिए ये हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं

फेस्टिवल सीजन में मिनिमल सिंपल प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल और हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए आप जाहन्वी का पेंटागन नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं

आज ये ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंडी है और अधिकतर बॉडी टाइप्स पर खूबसूरत लगता है

ऐसे में अगर आप भी अपनी सिंपल साड़ी को एलिवेट करना चाहती हैं, तो जाहन्वी कपूर के इस लुक से इंस्पो ले सकती हैं

किसी भी साड़ी के साथ सिंपल राउंड और स्क्वायर नेक लाइन ब्लाउज डिजाइंस आज भी बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लगते हैं। इस लुक में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बेहद खूबसूरत प्लेन साड़ी के साथ मैचिंग स्क्वायर नेक ब्लाउज कैरी किया है

आप भी इस तरह की फ्लोई साड़ी ड्रेप करने वाली हैं, तो श्रद्धा का ब्लाउज रीक्रिएट कर सकती हैं

सिंपल और एलिगेंट ब्लाउज आजकल का नया ट्रेंड बन चुके हैं। ऐसे में इस फेस्टिवल सीजन पूजा फंक्शंस के लिए किसी सिंपल और प्लेन ब्लाउज डिजाइन की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का ये गोल्डन बोटनेक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं

इस तरह के गोल्डन बोटनेक ब्लाउज की खासियत है, कि आप इसे मनचाहा डिजाइन कर सकती हैं, और सभी कलर डिजाइन की साड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच सिंपल प्लेन साड़ियों के साथ आजकल इस तरह के ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन जमकर ट्रेंड कर रहे हैं

आप भी इस फेस्टिव सीजन अपनी प्लेन साड़ी को हॉट और फैशनेबल लुक देना चाहती हैं

तो एक्ट्रेस अनन्या पांडे का ये ट्रेंडी और सुपर स्टाइलिश ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।